होमबिज़नेसUP Weather Today: लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, मानसून की विदाई से पहले बारिश और उमस का दौर - lucknow weather update monsoon withdrawal rain forecast
बिज़नेस

UP Weather Today: लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, मानसून की विदाई से पहले बारिश और उमस का दौर - lucknow weather update monsoon withdrawal rain forecast

UP Weather Today: लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, मानसून की विदाई से पहले बारिश और उमस का दौर लखनऊ में मानसून की रवानगी से पहले मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है, जहां धूप और उमस ...और पढ़ें डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ।…

Jagran के अनुसार19 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
UP Weather Today: लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, मानसून की विदाई से पहले बारिश और उमस का दौर
 - lucknow weather update monsoon withdrawal rain forecast

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, मानसून की विदाई से पहले बारिश और उमस का दौर

लखनऊ में मानसून की रवानगी से पहले मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है, जहां धूप और उमस ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की रवानगी से ठीक पहले मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में जहां सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, वहीं दोपहर होते-होते बादलों की आवाजाही ने मौसम का रुख बदल दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक शहर में धूप-छांव के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने के आसार हैं।

सड़कों पर जलभराव से दिक्कत, तापमान में उतार-चढ़ाव बीते दिनों हुई अचानक तेज बारिश के चलते शहर के निचले हिस्सों और प्रमुख चौराहों पर जलभराव की स्थिति बन गई थी, जिससे दफ्तर और बाजारों की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, बरसात के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी देर के लिए राहत जरूर मिली।

वर्तमान में लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। 22 सितंबर तक पूरी तरह थम जाएगा वर्षा का दौरमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की विदाई के समय हवाओं के पैटर्न में बदलाव के कारण इस तरह की छिटपुट बारिश होना एक सामान्य प्रक्रिया है।

पश्चिमी यूपी से रवानगी

पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ के आसपास के जिलों (जैसे प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़) में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें- अंसल टाउनशिप के बिजली सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब मानमाने पैसे नहीं वसूल सकेगा बिल्डर; नया प्लान तैयार

मौसम पूरी तरह साफ होने का अनुमान

मौसम विभाग की मानें तो 22 सितंबर के बाद से पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद बादलों का असर घटने से धूप तीखी हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें