होमदेश-दुनियाUP Weather Today: लखनऊ में बारिश से बदला मौसम, आज और कल भी अलर्ट - lucknow rain alert up weather forecast for weekend august 25
देश-दुनिया

UP Weather Today: लखनऊ में बारिश से बदला मौसम, आज और कल भी अलर्ट - lucknow rain alert up weather forecast for weekend august 25

UP Weather Today: लखनऊ में बारिश से बदला मौसम, आज और कल भी अलर्ट लखनऊ में गुरुवार और शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया ह…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
UP Weather Today: लखनऊ में बारिश से बदला मौसम, आज और कल भी अलर्ट - lucknow rain alert up weather forecast for weekend august 25

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: लखनऊ में बारिश से बदला मौसम, आज और कल भी अलर्ट

लखनऊ में गुरुवार और शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जो 25 अगस्त तक जारी रहेगा।

HighLights

- लखनऊ में गुरुवार-शुक्रवार को हुई तेज बारिश से मिली राहत।

- शनिवार-रविवार को लखनऊ सहित 20 जिलों में बारिश का अलर्ट।

- उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को सुबह से धूप निकलने की वजह से उमस बढ़ गई थी, लेकिन देर शाम अचानक मौसम बदला। करीब तीन घंटे हुई तेज बरसात ने बड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत 20 जिलों में छिटपुट वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेशभर में 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को सुबह आसमान साफ रहने के बाद दोपहर में बादलों की आवाजाही व शाम को बारिश के आसार हैं। इसके पीछे मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र और उत्तर प्रदेश से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन वजह है।

शुक्रवार को सुबह तेज धूप और उमस के बाद शाम को भी राजधानी में झमाझम बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में 58.7 मिमी बारिश हुई। करीब 35 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

यह भी पढ़ें- 22 August Ka Mausam: यूपी के पूर्वी इलाके में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

ललितपुर में सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ललितपुर में सबसे अधिक 121 मिमी बारिश दर्ज की गयी। बांदा में 108 मिमी, हमीरपुर में 90 मिमी, मुरादाबाद में 70.4 मिमी, चित्रकूट में 59 मिली वर्षा हुई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें