होमदेश-दुनियालखनऊ में आज पड़ेगी उमसभरी गर्मी: दिन में बादल भी छाए रहेंगे, 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून - Lucknow News
देश-दुनिया

लखनऊ में आज पड़ेगी उमसभरी गर्मी: दिन में बादल भी छाए रहेंगे, 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Monsoon Active Again With Cloud Cover Hi Hello लखनऊ में आज पड़ेगी उमसभरी गर्मी:दिन में बादल भी छाए रहेंगे, 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून - कॉ…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
लखनऊ में आज पड़ेगी उमसभरी गर्मी:  दिन में बादल भी छाए रहेंगे, 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Weather Update | Monsoon Active Again With Cloud Cover Hi Hello

लखनऊ में आज पड़ेगी उमसभरी गर्मी:दिन में बादल भी छाए रहेंगे, 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून

- कॉपी लिंक

लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली है। दिन में उमसभरी गर्मी का दौर बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है। वहीं, कल यानी 22 अगस्त से मानसून फिर एक्टिव हो जाएगा। आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 68 फीसदी रही।

मानसून में 14 फीसदी कम बरसात

अभी तक मानसून के दौरान लखनऊ में सामान्य से 14 फीसदी कम बरसात दर्ज की गई है। बुधवार को 15.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस दिन सामान्य बारिश का औसत 9.6 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 61 फीसदी अधिक रहा है। वहीं, मानसून में अभी तक 391.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 456.5 मिलीमीटर रहा है।

22 अगस्त से फिर तेज होगी बारिश

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र पर अवदाब बन गया है। अभी मानसून के झारखंड, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है।

इससे लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। जिससे आने वाले दो दिनों तक बारिश का दौर हल्का होगा। इसके बाद फिर से 22 अगस्त से बरसात का दौर शुरू होगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें