'योगी जी, हमें बचाइए, चाकू दिखाकर देते हैं धमकी'! लखनऊ में अवैध कब्जे से परेशान बुजुर्ग महिला ने CM से लगाई मदद की गुहार
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया तिराहे पर अवैध फल-सब्जी दुकानों और दबंगई से परेशान 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एक वीडियो जारी करके सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की र…

सौजन्य से:- Navbharat Times
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया तिराहे पर अवैध फल-सब्जी दुकानों और दबंगई से परेशान 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एक वीडियो जारी करके सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलग-अलग चौराहों पर फल सब्जी विक्रेताओं की ओर से अवैध कब्जा करने से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला नया मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र से सामने आया है। लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित पुरनिया तिराहा पर सड़क और फुटपाथ पर जमे अवैध फल-सब्जी विक्रेताओं की अराजकता और गुंडई से तंग आकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मड़ियांव इलाके की रहने वाली बुजुर्ग पीड़िता रामेश्वरी पांडेय ने आरोप लगाया है कि मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से 40 से 50 दुकानें लगाकर कब्जा कर लिया गया है, जिसके चलते न केवल स्थानीय निवासियों का पैदल चलना दूभर हो गया है, बल्कि विरोध करने पर ये असामाजिक तत्व धारदार हथियार दिखाकर खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
फुटपाथ पर अवैध कब्जा
बुजुर्ग पीड़िता ने जारी हुए वीडियो में बताया कि वह 1985 से पुरनिया तिराहे के पास बने अपने मकान पांडेय सदन में सपरिवार रह रही हैं। बीते कुछ वर्षों से परवेज फल की दुकान समेत दर्जनों विक्रेताओं ने उनके घर के सामने फुटपाथ और मुख्य सड़क पर अवैध कब्जा जमा लिया है। इन दुकानों पर आने वाले ग्राहक मुख्य गेट के सामने ही आड़े-तिरछे वाहन पार्क कर घंटों गायब रहते हैं, जिससे आपात स्थिति में निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा बुजुर्द पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार की महिलाओं और बहू-बेटियों के बाहर निकलने पर दुकानदार अभद्र फब्तियां कसते हैं और विरोध करने पर 20-25 लोगों का झुंड बनाकर गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
चाकू-छुरी दिखाकर देते हैं धमकी
बुजुर्ग महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनके बेटे इस अराजकता का विरोध करते हैं तो ये दुकानदार अपनी दुकानों व ठेलों पर रखे बड़े चाकू और छुरियां दिखाकर धमकाने लगते हैं। उपद्रवी यहां तक कह देते हैं कि 'चाहे पुलिस के पास जाओ, नगर निगम जाओ या योगी आदित्यनाथ के पास, हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ पाएगा।' पीड़िता का कहना है कि बरसात के दिनों में घर के सामने भारी जलभराव और कीचड़ हो जाता है, जिससे फिसलकर गिरने और चोटिल होने का गंभीर खतरा बना रहता है।
महिला ने सीएम से मांगी मदद
पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन और लखनऊ नगर निगम में कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं। लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं हुई। आपको बता दें कि लगातार बढ़ रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल से त्रस्त होकर बुजुर्ग महिला ने वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तुरंत हस्तक्षेप करने, फुटपाथ से अवैध अतिक्रमण हटवाने और दबंग तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई कर परिवार को सुरक्षा दिलाने की पुरजोर मांग की है।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'एकरंगी क्या जानें PDA का बहुरंग', सीएम योगी के 'पी से पाकिस्तान' वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार - akhilesh yadav slams yogi over p for pakistan pda remark

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती: कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में जारी हैं प्रक्रिया

'यूपी-जापान के बीच बनेगा हेल्थकेयर वर्कफोर्स कॉरिडोर': डिप्टी सीएम बोले- इंटीग्रेटेड मॉडल की तैयारी, युवाओं को मिलेगा रोजगार - Lucknow News


