होमदेश-दुनियाUP Weather Today: पूर्वी यूपी में आज भी भारी बारिश के आसार, लखनऊ में उमस बढ़ाएगी धूप - eastern up heavy rain alert lucknow humid weather forecast
देश-दुनिया

UP Weather Today: पूर्वी यूपी में आज भी भारी बारिश के आसार, लखनऊ में उमस बढ़ाएगी धूप - eastern up heavy rain alert lucknow humid weather forecast

UP Weather Today: पूर्वी यूपी में आज भी भारी बारिश के आसार, लखनऊ में उमस बढ़ाएगी धूप पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि लखनऊ में आज बारिश के आसार कम हैं और उमस पर…

Jagran के अनुसार21 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
UP Weather Today: पूर्वी यूपी में आज भी भारी बारिश के आसार, लखनऊ में उमस बढ़ाएगी धूप - eastern up heavy rain alert lucknow humid weather forecast

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: पूर्वी यूपी में आज भी भारी बारिश के आसार, लखनऊ में उमस बढ़ाएगी धूप

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि लखनऊ में आज बारिश के आसार कम हैं और उमस परेशान करेगी। कई ...और पढ़ें

HighLights

- पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय, भारी बारिश के आसार।

- लखनऊ में आज बारिश कम, उमस करेगी परेशान।

- कई जिलों में वज्रपात की आशंका, सतर्क रहने की सलाह।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है, जबकि मध्य और पश्चिमी यूपी में बारिश का असर अपेक्षाकृत कम है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी यूपी में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पूर्वांचल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़ और कौशांबी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लखनऊ में आज बारिश के आसार कम, उमस करेगी परेशान

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बारिश के आसार कम हैं। बादल छाए रहने के साथ धूप निकलने पर उमस बढ़ सकती है। गुरुवार को भी राजधानी में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। शहर में दिन का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेशभर में 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी और दक्षिणी जिलों में वर्षा का असर अधिक देखने को मिलेगा।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर समेत आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें- 21 August Ka Mausam: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

इसके अलावा प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत समेत आसपास के जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें