होमशिक्षा-करियरगाजियाबाद में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन, 21 अस्पताल पैनल से बाहर; सामने आईं ये गड़बड़ियां
शिक्षा-करियर

गाजियाबाद में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन, 21 अस्पताल पैनल से बाहर; सामने आईं ये गड़बड़ियां

जांच के दौरान कुछ अस्पतालों पर आयुष्मान कार्डधारकों को भर्ती नहीं करने, इलाज के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगने और मरीजों के इलाज से जुड़ी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप सामने आए। इसके अलावा मरीजों को अनावश्यक रूप से भर्ती द…

Navbharat Times के अनुसार21 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
गाजियाबाद में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन, 21 अस्पताल पैनल से बाहर; सामने आईं ये गड़बड़ियां

सौजन्य से:- Navbharat Times

जांच के दौरान कुछ अस्पतालों पर आयुष्मान कार्डधारकों को भर्ती नहीं करने, इलाज के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगने और मरीजों के इलाज से जुड़ी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप सामने आए। इसके अलावा मरीजों को अनावश्यक रूप से भर्ती दिखाने और एक ही मरीज को बार-बार भर्ती किए जाने जैसे मामले भी जांच में पाए गए।

35 मानकों पर हुई अस्पतालों की जांच

आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के अनुसार, स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट के डाटा एनालिटिक्स और प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित अस्पतालों की जांच की गई थी।जांच में इन अस्पतालों को भारत सरकार की ओर से निर्धारित 35 मानकों पर परखा गया। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित अस्पताल इन मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। इसके बाद शासन स्तर से इन्हें आयुष्मान योजना के पैनल से बाहर करने की कार्रवाई की गई।

मरीजों को भर्ती नहीं करने और अतिरिक्त रकम मांगने के आरोप

जांच में कुछ अस्पतालों के खिलाफ आयुष्मान कार्डधारकों को भर्ती नहीं करने और इलाज के नाम पर अतिरिक्त भुगतान मांगने की शिकायतें सामने आईं। आयुष्मान योजना के तहत पात्र मरीजों को निर्धारित पैकेज के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में मरीजों से अतिरिक्त रकम मांगे जाने की शिकायतों को जांच में गंभीरता से लिया गया।ओपीडी मरीज को IPD में दिखाने जैसी गड़बड़ी

जांच में अस्पतालों की ओर से मरीजों की भर्ती से जुड़े रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है। कुछ मामलों में मरीजों को अनावश्यक रूप से भर्ती दिखाया गया। इसके अलावा एक ही मरीज को बार-बार भर्ती करने और ओपीडी में आने वाले मरीज को IPD यानी भर्ती मरीज के तौर पर दर्ज करने जैसी अनियमितताओं की भी जांच की गई।ये 21 अस्पताल आयुष्मान पैनल से हुए बाहर

आयुष्मान योजना के पैनल से हटाए गए अस्पतालों में शामिल हैं:- मैक्सवेल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल

- जीयो हॉस्पिटल

- यशोदा हॉस्पिटल

- ओम आई एंड गायनी सेंटर

- देव सेंटर

- एपेक्स

- ली क्रेस्ट हॉस्पिटल

- कृष्णा हॉस्पिटल

- विद्यावती हॉस्पिटल

- स्मार्ट हॉस्पिटल

- उत्तम हॉस्पिटल

- मीनाक्षी हॉस्पिटल

- शिवम हॉस्पिटल

- संतोष सुदर्शन हॉस्पिटल

- साई संजीवनी हॉस्पिटल

- डेंटल पार्क

- देव आई सेंटर

- आराध्या मेडी लाइफ सेंटर

- स्पर्श मेडिकेयर एंड ट्रॉमा सेंटर

- नगर हॉस्पिटल

- सेंट जोसेफ

CMO ने आयुष्मान कार्डधारकों से की अपील

सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने आयुष्मान कार्डधारकों से अपील की है कि यदि योजना के तहत इलाज के दौरान कोई अस्पताल उनसे अतिरिक्त भुगतान मांगता है तो इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें।उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें