होमक्राइमसामने आया लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड केस का CCTV VIDEO, गोली चलते ही कैसे भागे बैंक कर्मचारी...
क्राइम

सामने आया लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड केस का CCTV VIDEO, गोली चलते ही कैसे भागे बैंक कर्मचारी...

सामने आया लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड केस का CCTV VIDEO, गोली चलते ही कैसे भागे बैंक कर्मचारी... हत्या से पहले मानस ने व्हाट्सएप स्टेटस लिखा था कि मैं अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा से परेशान हूं. उसने मेरे साथ चीट किया है. By ET…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
सामने आया लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड केस का CCTV VIDEO, गोली चलते ही कैसे भागे बैंक कर्मचारी...

सौजन्य से:- ETV Bharat

सामने आया लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड केस का CCTV VIDEO, गोली चलते ही कैसे भागे बैंक कर्मचारी...

हत्या से पहले मानस ने व्हाट्सएप स्टेटस लिखा था कि मैं अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा से परेशान हूं. उसने मेरे साथ चीट किया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 10:20 AM IST

लखनऊ: गोमती नगर क्षेत्र में ICICI बैंक में तैनात रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है. यह सीसीटीवी कैमरा ICICI बैंक में लगा है. इसमें दिख रहा है कि आरोपी मानस बाजपेई ने पहले दिव्या मिश्रा से बातचीत की फिर पिस्तौल की बट से वार किया और गोली मारकर हत्या कर दी.

लखनऊ में एक घंटे के अंदर तीन लोगों की मौत के बाद सनसनी मच गई थी. जिले के सभी आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. मामला हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़ा हुआ है. दिव्या मिश्रा की बहन फेमस युटुबर हैं. मानस बाजपेई ने अपने अंतिम मैसेज में भी प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव का नाम लिखा है.

मामले में जो हत्या का सीसीटीवी सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि एक ऑटो से मानस बैंक के बाहर पहुंचा. उसके बाद दिव्या को बुलाया. जब दिव्या बाहर आई तो उससे हाथापाई होने लगी. इसके बाद उसे गोली मारी.

गोली की आवाज सुनकर बाहर बैंककर्मी दौड़े तो उसने उनकी तरफ पिस्टल लहरा दी. बैंककर्मी वापस भागे. इस दौरान दिव्या मिश्रा की हत्या करके उसी ऑटो में बैठकर चला गया.

वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर वह अपने घर पहुंचा और अपनी बहन तूलिका की हत्या करके खुद को भी गोली मार ली. मामले में यह बात सामने आई है कि दोनों पति-पत्नी के बीच बहन तूलिका को लेकर विवाद बढ़ा था, क्योंकि बहन तूलिका मानसिक बीमार थी.

मां-बाप पहले मर चुके थे. मानस अपनी बहन की देखरेख करता था. दिव्या मिश्रा बहन के साथ नहीं रहना चाहती थी. इसके बाद यह बात तलाक तक पहुंची.

कोर्ट में तीन एप्लीकेशन दिव्या मिश्रा की तरफ से डाली गई थी, जिसमें एक करोड़ रुपए कंपनसेशन मांगा गया था. 2 दिन पहले कोर्ट में तारीख भी थी. इसके बाद से मानस परेशान था और गुस्से में था.

इसकी वजह से इस बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला. बहन तूलिका को इसलिए मारा क्योंकि बीमार बहन का सहारा कौन बनेगा. इस घटना से पहले मानस ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था.

लिखा था कि मैं अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा से परेशान हूं. उसने मेरे साथ चीट किया है, लिहाजा मैं उसकी हत्या करने जा रहा हूं. इसके बाद बहन को मारूंगा और खुद भी सुसाइड कर लूंगा.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें