होमराजनीतिसंगठन सृजन अभियान : गोरखपुर में ‘सृजन’ से मजबूत होगी कांग्रेस
राजनीति

संगठन सृजन अभियान : गोरखपुर में ‘सृजन’ से मजबूत होगी कांग्रेस

संगठन सृजन अभियान : गोरखपुर में ‘सृजन’ से मजबूत होगी कांग्रेस कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत गोरखपुर में संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सांसद श्यामकुमार दौलत बर्वे 25 से 31 अगस्त तक व…

Hindustan के अनुसार21 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
संगठन सृजन अभियान : गोरखपुर में ‘सृजन’ से मजबूत होगी कांग्रेस

सौजन्य से:- Hindustan

संगठन सृजन अभियान : गोरखपुर में ‘सृजन’ से मजबूत होगी कांग्रेस

कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत गोरखपुर में संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सांसद श्यामकुमार दौलत बर्वे 25 से 31 अगस्त तक विभिन्न ब्लॉकों का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। संगठनात्मक स्थिति की मंथन के साथ, बूथ स्तर तक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।

गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सीएम सिटी गोरखपुर में संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक महाराष्ट्र के रामटेक से लोकसभा सदस्य श्यामकुमार दौलत बर्वे 25 से 31 अगस्त तक गोरखपुर जनपद के विभिन्न ब्लॉकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति पर मंथन करेंगे। ब्लॉक से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाएंगे।

बैठक का कार्यक्रम

श्याम कुमार, 25 अगस्त की रात 11 बजे गोरखपुर आ जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद ब्लॉक स्तरीय बैठकों का सिलसिलाा 26 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगा। 31 अगस्त की सुबह वे गोरखपुर से प्रस्थान कर जाएंगे। ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत होने वाले सांसद के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठकों में गोरखपुर जिला एवं महानगर के नए सिरे से सृजन किया जाएगा। मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।

फीडबैक और सक्रियता

सांसद स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर फीडबैक भी लेंगे। बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। स्थानीय स्तर की समस्याओं और राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी भी पर्यवेक्षक पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। 25 से 31 अगस्त तक प्रस्तावित दौरे में विभिन्न ब्लॉकों में संगठनात्मक बैठकें होंगी। कांग्रेस की कोशिश है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिले में संगठन का ढांचा अधिक सक्रिय और मजबूत हो। पार्टी की गतिविधियां बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित हों।

ब्लॉक स्तरीय बैठकें

26 अगस्त: जंगल कौड़िया, भरोहिया, कैम्पियरगंज और चरगावां

27 अगस्त: भटहट, पिराइच, खोराबार, सरदारनगर

28 अगस्त: ब्रह्मपुर, पिपरौली, सहजनवा, पाली

29 अगस्त: खजनी, बेलघाट, उरुवा, कौड़ीराम

30 अगस्त: बांसगांव, गगहा, गोला, बड़हलगंज

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें