गोरखपुर के मुख्य डाकघर में शाम छह बजे तक बनवा सकेंगे आधार कार्ड, दो शिफ्ट में कर्मचारी करेंगे काम - gorakhpur post office extends aadhaar service hours to 6 pm
गोरखपुर के मुख्य डाकघर में शाम छह बजे तक बनवा सकेंगे आधार कार्ड, दो शिफ्ट में कर्मचारी करेंगे काम गोरखपुर के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन का समय बढ़ा दिया गया है। अब लोग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक इस सुविध…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर के मुख्य डाकघर में शाम छह बजे तक बनवा सकेंगे आधार कार्ड, दो शिफ्ट में कर्मचारी करेंगे काम
गोरखपुर के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन का समय बढ़ा दिया गया है। अब लोग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।
HighLights
- गोरखपुर मुख्य डाकघर में आधार सेवा का समय बढ़ा।
- अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगी सुविधा।
- दो पालियों में संचालित होगा आधार केंद्र, दो काउंटर।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को समय की कमी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। गोलघर स्थित मुख्य डाकघर में आधार संबंधी सेवाओं का समय बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए डाकघर में दो अलग-अलग काउंटर शुरू किए गए हैं।
मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा पहले से उपलब्ध है। पूर्व में आधार केंद्र का संचालन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही होता था। लोगों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए प्रवर पोस्ट मास्टर अजय कुमार पांडेय ने सेवा का विस्तार कराया है। अब आधार केंद्र दो पाली में संचालित होगा।
पहली पाली सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी पाली सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों पाली के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। इससे सुबह जल्दी पहुंचने वाले लोगों के साथ ही दिन में समय नहीं निकाल पाने वाले लोगों को भी शाम तक आधार संबंधी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
नए आधार बनवाने के साथ- साथ आवश्यक संशोधन का कार्य भी किया जाएगा। गुरुवार से ही व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Bank Holidays: गोरखपुर में 22 से 30 अगस्त के बीच 5 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, काम पर लग सकता है 'ब्रेक'
प्रवर पोस्ट मास्टर ने बताया कि आगे चलकर रविवार को भी मुख्य डाकघर में आधार केंद्र संचालित किए जाने का विचार किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी। इससे साप्ताहिक अवकाश के दिन भी लोग अपना आधार कार्ड पंजीकरण करा सकेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

2017 बनाम 2026: कितना बदला Uttar Pradesh? | Public Review #shorts

आज से सप्ताह में चार दिन नियमित चलेगी गोरखपुर-दादर, जानिए पूरा शेड्यूल - gorakhpurdadar express now regular 4 days a week from aug 20

Prayagraj Flood : कानपुर गंगा बैराज से छोड़ा जा रहा 2.95 लाख क्यूसेक पानी, प्रयागराज में बढ़ा बाढ़ का खतरा


