होमबिज़नेसUP Weather Today: यूपी में लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट - up weather update heavy rain in purvanchal lucknow cloudy
बिज़नेस

UP Weather Today: यूपी में लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट - up weather update heavy rain in purvanchal lucknow cloudy

UP Weather Today: यूपी में लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है, पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में कम बारिश होग…

Jagran के अनुसार26 अगस्त 2026 को 08:22 am बजे
UP Weather Today: यूपी में लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट - up weather update heavy rain in purvanchal lucknow cloudy

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: यूपी में लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है, पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में कम बारिश होगी। लखनऊ में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होने से तापमान में गिरावट व उमस से राहत मिलेगी।

HighLights

- पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय, भारी बारिश की संभावना।

- लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, तापमान में गिरावट।

- पश्चिमी यूपी में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रह सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल में कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी संभव है।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में दिन के दौरान कई दौर में बारिश के संकेत हैं। शहर में मंगलवार को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वांचल में ज्यादा सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अधिक सक्रिय रह सकती हैं। गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ और सोनभद्र समेत पूर्वांचल के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को भी आजमगढ़, वाराणसी और सोनभद्र में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी यूपी में बारिश कम होने के आसार

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां पूर्वी यूपी की तुलना में कम रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक यूपी में मानसूनी गतिविधियां बने रहने के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ छावनी के पांच बाजारों की बदली पहचान, ब्रिटिशकालीन नाम हटाकर एकता, ऊदा देवी और मंगल पांडेय के नाम पर रखे

लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। शहर में आर्द्रता 80 से 94 प्रतिशत के बीच रही। बुधवार को भी बादल और बारिश के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

पूर्वांचल में बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा का खतरा, जबकि लखनऊ समेत मध्य यूपी में बादल और बारिश के दौर से उमस में राहत मिलने की उम्मीद है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें