होमबिज़नेसUP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट - lucknow rain weather changes monsoon withdrawal begins in up
बिज़नेस

UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट - lucknow rain weather changes monsoon withdrawal begins in up

UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट लखनऊ में सितंबर की शुरुआत में अच्छी बारिश के बाद उमस बढ़ी, अब फिर से वर्षा हुई है। मौसम विभाग ...और पढ़ें HighLights - लखनऊ में उमस के बाद फ…

Jagran के अनुसार20 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट - lucknow rain weather changes monsoon withdrawal begins in up

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट

लखनऊ में सितंबर की शुरुआत में अच्छी बारिश के बाद उमस बढ़ी, अब फिर से वर्षा हुई है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

HighLights

- लखनऊ में उमस के बाद फिर हुई अच्छी बारिश।

- पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान।

- पश्चिमी यूपी में 21 सितंबर से बारिश घटेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सितंबर की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई, लेकिन दूसरे सप्ताह से शुष्क मौसम की वजह से उमसभरी गर्मी बढ़ने लगी। पिछले चार दिनों में दूसरी बार लखनऊ में अच्छी बरसात हुई। शनिवार दोपहर करीब एक बजे काले बादल छाने के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई।

1090 चौराहा, चारबाग, गोमतीनगर और सुल्तानपुर रोड समेत कई जगह हल्की से मध्यम वर्षा हुई। कई जगह जलभराव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है। रविवार को पूर्वी यूपी और दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के पूर्वानुमान हैं। हालांकि, लखनऊ और पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक, पूर्वांचल के कई जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, जौनपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान है।

तापमान में आई गिरावट

वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य इलाकों में भी स्थानीय स्तर पर बादल बनने और हल्की वर्षा की संभावना है। राजधानी समेत कई जिलों में मौसम मिला-जुला रह सकता है। कुछ स्थानों पर धूप निकलने के साथ बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। रविवार को को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इसका मतलब यह है कि बारिश का दायरा व्यापक या लगातार रहने के बजाय स्थानीय और सीमित रह सकता है। प्रदेश में बारिश का यह दौर ऐसे समय आया है जब मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 21 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेजी से कम होने की संभावना है, जबकि 23 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क होने के आसार हैं।

शनिवार को लखनऊ में दिन का पारा 34 डिग्री सेल्सियस और रात का 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में एक से 18 सितंबर के बीच सामान्य के मुकाबले चार प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम रही, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से पांच प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- UPI Payment: 2000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर MDR, औरैया में कारोबारियों ने लगाया 'No UPI, Only Cash' का नोटिस

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें