होमशिक्षा-करियरUP Weather: लखनऊ-सोनभद्र सहित 55 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली - up weather today 18 august imd alert heavy rain for 55 districts including lucknow thunder light also meerut moradabad bareilly agra gorakhpur ayodhya forecast
शिक्षा-करियर

UP Weather: लखनऊ-सोनभद्र सहित 55 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली - up weather today 18 august imd alert heavy rain for 55 districts including lucknow thunder light also meerut moradabad bareilly agra gorakhpur ayodhya forecast

UP Weather: लखनऊ-सोनभद्र सहित 55 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली UP Weather: प्रदेश में पिछले चार दिनों से मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बार…

Jagran के अनुसार18 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
UP Weather: लखनऊ-सोनभद्र सहित 55 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली - up weather today 18 august imd alert heavy rain for 55 districts including lucknow thunder light also meerut moradabad bareilly agra gorakhpur ayodhya forecast

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather: लखनऊ-सोनभद्र सहित 55 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली

UP Weather: प्रदेश में पिछले चार दिनों से मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हुई है।

HighLights

- प्रदेश में चार दिनों से मानसून पूरी तरह सक्रिय है।

- लखनऊ सहित 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

- बारिश का दौर 23 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: प्रदेशभर में पिछले चार दिनों से मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रविवार के बाद सोमवार को भी राजधानी सहित पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में झमाझम बरसात हुई। सोनभद्र में सर्वाधिक 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बरेली में 141 मिमी और प्रयागराज में 126 मिमी से अधिक पानी बरसा। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को लखनऊ के साथ करीब 55 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के अधिकांश इलाकों में बुधवार को भी बादल जमकर बरसेंगे। बारिश का दौर रुक-रुककर 23 अगस्त तक जारी रहने का पूर्वानुमान है।

राजधानी में 30 के नीचे खिसका अधिकतम पारा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिम बंगाल में बने नए कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। सोमवार सोनभद्र और प्रयागराज के अलावा रायबरेली में 88.4, लखीमपुर खीरी में 84, शाहजहांपुर में 80.2 मिमी और अयोध्या में 75 मिमी बारिश हुई। मंगलवार को करीब 55 जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की आशंका भी है।

बारिश के बीच गुजरता बालक।

प्रदेशभर में 23 तक जारी रहेगा बारिश का दौर

सोमवार को लखनऊ में सुबह अच्छी बारिश हुई और दिनभर बादल छाए रहे, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम पारा भी 24 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के करीब 40 जिलों में दिन का तापमान 35 के नीचे बना रहा।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम

यह भी पढ़ें- सीतापुर में भारी बारिश से मौसम सुहाना: आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश, 274 गांवों में बाढ़ का खतरा

सामान्य से 20 प्रतिशत बादल कम बरसे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि एक से एक से 17 अगस्त तक पूर्वी यूपी में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थिति काफी अच्छी है। पश्चिमी यूपी में अब तक सामान्य से महज आठ प्रतिशत कम वर्षा हुई है। प्रदेश की बात करें तो सामान्य से 20 प्रतिशत बादल कम बरसे हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें