योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान Samajwadi Party छात्र सभा ने आज लखनऊ यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक पर योगी सरकार के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया है. सपा ने भ्रष्टाचार और क़ानून व्य…

सौजन्य से:- ABP News
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
Samajwadi Party छात्र सभा ने आज लखनऊ यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक पर योगी सरकार के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया है. सपा ने भ्रष्टाचार और क़ानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अब प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता चला जा रहा है. आज समाजवादी पार्टी की छात्र सभा ने लखनऊ में यूपी सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. छात्र सभा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और क़ानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आज मंगलवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 1 पर प्रदर्शन करने की घोषणा की.
समाजवादी छात्र सभा आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय गेट नंबर-1 पर प्रदर्शन करेगी. सपा ने साफ किया है कि उसका ये प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और क़ानून व्यवस्था की विफलता के खिलाफ है. उन्होंने युवाओं, छात्राओं और महिलाओं से भी इस विरोध प्रदर्शन के साथ जुड़ने की अपील की है.
भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर आरोप
सपा छात्र सभा ने योगी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि यूपी में लगातार दिन दहाड़े हत्याएं, लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. राज्य में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं. प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार से जनता बेहद परेशान है और पूरी तरह से त्रस्त हैं.
युवाओं, छात्रों से जुड़ने की अपील
सपा छात्र सभा आह्वान किया है कि बदहाल क़ानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ चुप्पी तोड़ो, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओ. उन्होंने युवाओं, छात्रों, बहनों और समाज के हर जागरुक नागरिक को उनके साथ मिलकर खड़े होने और इस अन्याय पूर्ण व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज उठाने की अपील की है. सपा ने दावा किया कि अब और अत्याचार को नहीं सहा जाएगा और मजबूती से आवाज़ उठाई जाएगी.
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
बता दें कि इन दिनों Gen Z में शिक्षा-नौकरी जैसे मुद्दों को लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है. देशभर में कई जगहों से इस तरह के प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं जहां जेनजी के साथ अब जेन अल्फा भी प्रशासनिक व्यवस्थाओं के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करते देखा जा सकता है. चुनाव से पहले सपा इस माहौल को भुनाने की कोशिश में जुट गई हैं. इस प्रदर्शन को भी राज्य सरकार पर दबाव बनाने क़वायद से जोड़कर देखा जा रहा है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: पुलिस पर हमला, पथराव और तोड़फोड़... आरोपियों का सामने आया अतीक कनेक्शन?

'कुछ सितारे स्क्रीन पर चमकते हैं, कुछ खाकी पहनते हैं', बिग बी ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला ऑफिशियल एंथम

Recruitment In Uttar Pradesh: Fair Hiring VS Parchi-Kharchi Ka Khel - Harishankar Mishra | Outlook India


