UP Weather 4 August: यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, 50 से अधिक जिलों में यलो अलर्ट
UP Weather 4 August: यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, 50 से अधिक जिलों में यलो अलर्ट UP Weather: यूपी में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 7 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। आज और कल प…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather 4 August: यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, 50 से अधिक जिलों में यलो अलर्ट
UP Weather: यूपी में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 7 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather 4 August: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण यूपी में मॉनसून फिर सक्रिय है। सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। कानपुर में शाम छह बजे तक कुल 70 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं, बादलों के निचाई पर आ जाने के कारण गरज-चमक ने लोगों को डरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार सात अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में 70 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो चुकी थी। कैंट क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बरसात हुई। सोमवार को सुबह से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। करीब तीन बजे से घने बादल छा गए। चार बजे से शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। सायं पांच बजे अचानक बादल नीचे की ओर खिसक आए। विशेषज्ञों के मुताबिक नीचे बादलों के आने से बारिश तो होती ही है, लेकिन गरज चमक की संभावना बढ़ जाती है। इससे बिजली गिरने का खतरा अधिक होता है।
7 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग की मानें तो 4 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक यूपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 4, 5 और 6 अगस्त तो पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। साथ ही भारी बारिश होने की भी अंदेशा है। वहीं, 7 अगस्त को पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में भारी बारिश
यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थननगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में कल भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना
रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बाराबंकी, लखनऊ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। जिसे लेकर वैज्ञानिकों ने यलो अलर्ट जारी है।
5 अगस्त को इन जिलों में बारिश
प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बारिश होने के आसार हैं।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


