होमबिज़नेसUP Weather 3 September: यूपी में आज बरस के बादल लेंगे दो दिन का ब्रेक, पारा भी गिरा
बिज़नेस

UP Weather 3 September: यूपी में आज बरस के बादल लेंगे दो दिन का ब्रेक, पारा भी गिरा

UP Weather 3 September: यूपी में आज बरस के बादल लेंगे दो दिन का ब्रेक, पारा भी गिरा मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद दो दिन की राहत और फिर बारिश होने के…

Hindustan के अनुसार3 सितंबर 2026 को 08:30 am बजे
UP Weather 3 September: यूपी में आज बरस के बादल लेंगे दो दिन का ब्रेक, पारा भी गिरा

सौजन्य से:- Hindustan

UP Weather 3 September: यूपी में आज बरस के बादल लेंगे दो दिन का ब्रेक, पारा भी गिरा

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद दो दिन की राहत और फिर बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर बादल थम सकते हैं। बारिश के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

भादो के मानसूनी मेघ यूपी के कई इलाकों में बुधवार को भी खूब बरसे। यूपी के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच रूक-रूक कर बारिश होती रही। मध्यम तो कहीं तेज और कहीं फुहारों से घर-मकान, सड़क-बाजार भीगते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी झमाझम के बाद बादल शाम के बाद छंटेंगे, चार एवं पांच सितंबर को वे ब्रेक ले सकते हैं। बारिश का नया दौर छह से आठ सितंबर के बीच दिख सकता है।

यूपी के कई इलाकों में बादलों का गर्जन और बिजली की चमक बुधवार सुबह 10 बजे के बाद ही शुरू हो गई थी। इसके बाद दोपहर बाद तीन बजे और फिर चार बजे से देर शाम सात बजे के बीच जमकर बौछारें पड़ीं। सात बजे के बाद लगभग एक घंटे तक फुहारें पड़ती रहीं। कुछ अंतराल पर बारिश होने के चलते प्रमुख सड़कों पर कई बार जाम लगा। शाम गहराने के बाद प्रमुख बाजारों में दुकानों-प्रतिष्ठानों के शटर गिरने लगे थे। लगातार बारिश के चलते बुधवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा।

भादो में सावन जैसे बरसे बादल, पारा भी लुढ़का

आठ दिनों के ब्रेक के बाद बुधवार को भादो में बादल सावन की तरह बरसे। कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहारों से दिन-रात के तापमान में बड़ी गिरावट हुई है। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से भारी बारिश का यह दौर रुक-रुककर पांच सितंबर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम तक मेरठ में 21.9 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सितंबर के साथ-साथ भादो की पहली अच्छी बारिश रही।

दिन-रात के तापमान क्रमश: 28.2 एवं 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। मंगलवार के सापेक्ष दिन में 5.6 एवं रात में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम जबकि रात का सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल दोनों दिन रुक-रुककर अच्छी बारिश के आसार हैं।

दूसरे हफ्ते से बदलेगा मौसम का मिजाज

निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार दस सितंबर से उत्तर-पश्चिमी हवा चलनी शुरू हो जाएंगी। यह एक तरह से मानसून वापसी की प्रक्रिया शुरू होने का संकेत होगा। 15 सितंबर तक अधिकांश हिस्सों से मानसून विदा हो सकता है और मौसम पूरी तरह शुष्क हो सकता है। बारिश का यह दौर मानसून सीजन का आखिरी होने के आसार हैं। वहीं, कई इलाकों में तापमान में भी कमी आएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें