होमसेहतUP Weather: आज कानपुर, रायबरेली सहित इन 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा
सेहत

UP Weather: आज कानपुर, रायबरेली सहित इन 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा

UP Weather: आज कानपुर, रायबरेली सहित इन 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा Weather in UP: यूपी में मानसून का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अवध के कई जिलों सहित यहां भारी बा…

Amar Ujala के अनुसार18 अगस्त 2026 को 07:55 pm बजे
UP Weather: आज कानपुर, रायबरेली सहित इन 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा

सौजन्य से:- Amar Ujala

UP Weather: आज कानपुर, रायबरेली सहित इन 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा

Weather in UP: यूपी में मानसून का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अवध के कई जिलों सहित यहां भारी बारिश की संभावना है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

वहीं बिजनाैर में 162 मिमी, संभल में 150 मिमी और सोनभद्र में 123 मिमी बारिश हुई।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 23 अगस्त के दाैरान मध्य प्रदेश से सटे जिलों समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

बाढ़ से 13 जिले प्रभावित, राहत आयुक्त ने की समीक्षा

राहत आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने मंगलवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और भोजन, चिकित्सा व आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत बाढ़ से संबंधित कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है।

प्रदेश के 13 जनपदों के 173 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अब तक 84362 लोग और 13058 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ प्रभावित हुआ है। कुल 1589 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं और 1263 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 4845 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

प्रभावित लोगों के बीच 15238 राहत खाद्यान्न पैकेट और 30316 लंच पैकेट वितरित किए गए हैं। बाढ़ से 6067 पशु प्रभावित हुए हैं, जिनका उपचार और टीकाकरण किया गया है। पेयजल स्वच्छता के लिए 43612 क्लोरीन टैबलेट और 23476 ओआरएस पैकेट बांटे गए हैं। बाढ़ प्रभावित जनपदों में 724 मेडिकल टीमें और 534 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें