होमशिक्षा-करियरउत्तर प्रदेश: लखनऊ के इंदिरानगर सावन महोत्सव में बड़ा हादसा... तेज रफ्तार झूले की बकेट टूटने से 3 भाई-बहनों समेत 5 लोग घायल
शिक्षा-करियर

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के इंदिरानगर सावन महोत्सव में बड़ा हादसा... तेज रफ्तार झूले की बकेट टूटने से 3 भाई-बहनों समेत 5 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के इंदिरानगर में आयोजित सावन महोत्सव में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब मेले में तेज रफ्तार से चल रहे झूले…

AajTak के अनुसार18 अगस्त 2026 को 07:55 pm बजे
उत्तर प्रदेश: लखनऊ के इंदिरानगर सावन महोत्सव में बड़ा हादसा... तेज रफ्तार झूले की बकेट टूटने से 3 भाई-बहनों समेत 5 लोग घायल

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के इंदिरानगर में आयोजित सावन महोत्सव में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब मेले में तेज रफ्तार से चल रहे झूले का बकेट अचानक टूटकर नीचे आ गिरा. इस हादसे में तीन सगे भाई-बहनों समेत कुल 5 लोग घायल हो गए. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. सभी घायलों को आनन-फानन में पास के सुषमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो किशोरियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह घटना इंदिरानगर के स्माइलगंज इलाके में हो रहे सावन महोत्सव की है. विभूतिखंड निवासी अंकिता सिंह (14) मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अपने भाई सूर्या सिंह, बहन नैंसी और दोस्तों के साथ मेला घूमने पहुंची थीं.

सूर्या सिंह ने बताया कि वे सभी झूला झूल रहे थे, तभी अचानक ऊपर से एक बकेट टूटकर सीधे अंकिता के चेहरे पर आकर लगा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकिता लहूलुहान हो गई और झूले पर बैठे लोगों में दहशत फैल गई.

घायल नैंसी और सूर्या के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद झूले के ऑपरेटर से मशीन रोकने की मिन्नतें की गईं, लेकिन उसने लापरवाही दिखाते हुए झूला तुरंत बंद नहीं किया. घूमते हुए झूले के टूटे हिस्से की चपेट में आकर नैंसी, सूर्या और पास बैठी निशा कुमारी (16) समेत अन्य लोग भी चोटिल हो गए.

Advertisement

भारी हंगामे और लोगों के चिल्लाने के बाद ही झूला रोका जा सका, लेकिन तब तक 5 लोग घायल हो चुके थे. परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद मेला संचालक को मौके पर पकड़ा गया था, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया.

सुषमा अस्पताल के सीईओ अर्पित सिंघल के मुताबिक, अस्पताल के ठीक सामने हादसा होने पर तत्काल इमरजेंसी टीम को अलर्ट कर दिया गया था. कुल 5 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं अंकिता और निशा का इलाज अभी जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल लड़की को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज तय किया जाएगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें