होमशिक्षा-करियरUP Weather, 20 August: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
शिक्षा-करियर

UP Weather, 20 August: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather, 20 August: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मॉनसून सामान्य रहा। पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर और पश्चिमी यूपी…

Hindustan के अनुसार19 अगस्त 2026 को 11:55 pm बजे
UP Weather, 20 August: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सौजन्य से:- Hindustan

UP Weather, 20 August: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मॉनसून सामान्य रहा। पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। यूपी के दोनों संभागों में कहीं-कहीं पर बादलों की गरज भी सुनाई दी।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। दक्षिणी-पूर्वी यूपी के पास निम्न दबाव क्षेत्र के असर से प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश के साथ शुरुआती 48 घंटे के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भाग में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 20 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी के दोनों संभाग (पूर्वी और पश्चिमी) में मॉनसून सामान्य रहा।पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा यूपी के दोनों संभागों में कहीं-कहीं पर बादलों की गरज भी सुनाई दी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बस्ती में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस नजीबाबाद में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त को हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, जालौन और आसपास के क्षेत्रोंं में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों ने 23 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला बने रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, झारखंड पर बना अवदाब कमजोर होकर हवा के निम्न दबाव में बदल रहा है। इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में पूर्वी यूपी पर बना चक्रवाती परिसंचरण और हिमालय की तराई से होकर गुजर रही मानसूनी द्रोणी के कारण प्रदेश में नमी का प्रवाह अत्यधिक मजबूत हुआ है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक यूपी में भारी बारिश का यह सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान मानसूनी प्रणाली के चलते प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

22 को वेस्ट यूपी में भी भारी बारिश के आसार

वहीं वेस्ट यूपी में भी मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को वेस्ट यूपी में भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने इस अवधि में पूरे वेस्ट यूपी में कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।

कानपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया

वहीं, प्रयागराज में यमुना उफना रही है। लिहाजा, कानपुर से प्रयागराज के बीच गंगा किनारे गांवों और शहरों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि, प्रयागराज में पानी ज्यादा होने से कानपुर से छोड़े जा रहे पानी को रास्ता नहीं मिल रहा है। असर यह हुआ कि गंगा में पानी का बहाव धीमा पड़ने लगा है। अगले दो-तीन दिन में गंगा का पानी गांवों की ओर होगा। कानपुर स्थित गंगा बैराज से रोजाना करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना के उफान पर न आने तक कानपुर बैराज से छोड़ा जा रहा पानी प्रयागराज से आगे निकल जा रहा था। गंगा बैराज के ऑपरेटर राजाराम पाल उत्तम का कहना है कि जब भी प्रयागराज में यमुना उफान पर होती है। इससे कानपुर में बाढ़ आती है।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें