होमशिक्षा-करियरप्रयागराज में कल भी स्कूल बंद रहेंगे: बारिश और जलभराव के चलते फैसला, क्लास-12 तक छुट्‌टी - Prayagraj (Allahabad) News
शिक्षा-करियर

प्रयागराज में कल भी स्कूल बंद रहेंगे: बारिश और जलभराव के चलते फैसला, क्लास-12 तक छुट्‌टी - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj School Holiday Update | Heavy Rain Waterlogging Alert प्रयागराज में कल भी स्कूल बंद रहेंगे:बारिश और जलभराव के चलते फैसला, क्लास-12 तक छुट्टी - कॉपी लिंक प्रयाग…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 अगस्त 2026 को 07:56 pm बजे
प्रयागराज में कल भी स्कूल बंद रहेंगे:  बारिश और जलभराव के चलते फैसला, क्लास-12 तक छुट्‌टी - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj School Holiday Update | Heavy Rain Waterlogging Alert

प्रयागराज में कल भी स्कूल बंद रहेंगे:बारिश और जलभराव के चलते फैसला, क्लास-12 तक छुट्टी

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 अगस्त को भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से 19 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है क

ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 अगस्त को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक अवकाश घोषित किया गया है।

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

जारी आदेश के मुताबिक यह अवकाश परिषदीय, माध्यमिक और सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त, अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जलभराव के चलते लिया गया फैसला

प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़क से लेकर घरों और स्कूलों तक पानी पहुंच गया है। कुछ क्षेत्रों में 3 से 4 फीट तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी और खतरे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें