Greater Noida: सीएम योगी आज दो ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्लांट का करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ का होगा निवेश
Greater Noida: सीएम योगी आज दो ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्लांट का करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ का होगा निवेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यमुना सिटी में ट्रैक्टर व हार्नेस वायर की दो इकाइयों का ऑनलाइन शिलान्यास करें…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Greater Noida: सीएम योगी आज दो ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्लांट का करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ का होगा निवेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यमुना सिटी में ट्रैक्टर व हार्नेस वायर की दो इकाइयों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इनमें 5145 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे रोजगार मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना सिटी में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इन दोनों प्लांट में करीब 5145 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। पहले मुख्यमंत्री को यमुना सिटी आना था। अधिकारियों के मुताबिक अब कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह नौ बजे वर्चुअल जुड़कर शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके अलावा स्पार्क मिंडा समूह की कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन का सेक्टर-24 में प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। करीब 23 एकड़ जमीन कंपनी को यमुना प्राधिकरण ने आवंटित की है। कोरियन कंपनी डेसुंग और भारतीय कंपनी लोकोनाव के साथ साझेदारी में यहां करीब 645 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस प्लांट में हार्नेस वायर के अलावा इग्निशन स्विच कम स्टीयरिंग लॉक और मेकाट्रोनिक्स कंपोनेंट का निर्माण किया जाना है। इस यूनिट से लगभग 2270 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। कंपनी इसके अलावा सेक्टर-10 में भी एक प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी ने उत्तर प्रदेश को जापानी उद्यमियों के लिए सपनों का निवेश गंतव्य बताया

यूपी में तीन हजार करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10 हजार से अधिक रोजगार के द्वार

जापानी कंपनियों ने यूपी को बताया उभरता मैन्युफैक्चरिंग हब, बड़े निवेश का ऐलान


