होमखेलUP में मानसून की रफ्तार धीमी, गोरखपुर-कानपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान - up monsoon weakens imd forecast for gorakhpur kanpur more
खेल

UP में मानसून की रफ्तार धीमी, गोरखपुर-कानपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान - up monsoon weakens imd forecast for gorakhpur kanpur more

UP में मानसून की रफ्तार धीमी, गोरखपुर-कानपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा, हालांकि तराई और कुछ अन्य जिलों में ...और पढ़ें HighLights - यू…

Jagran के अनुसार29 अगस्त 2026 को 04:31 am बजे
UP में मानसून की रफ्तार धीमी, गोरखपुर-कानपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान
 - up monsoon weakens imd forecast for gorakhpur kanpur more

सौजन्य से:- Jagran

UP में मानसून की रफ्तार धीमी, गोरखपुर-कानपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा, हालांकि तराई और कुछ अन्य जिलों में ...और पढ़ें

HighLights

- यूपी में अगले तीन दिनों तक मानसून रहेगा कमजोर।

- 1 सितंबर तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं।

- वाराणसी में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मानसून (UP Monsoon Update) सक्रिय है, लेकिन अब इसमें कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पूरब से पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार बेहद कम हैं। लखनऊ में शुक्रवार को धूप-छांव का खेल चलता रहा।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश के फिलहाल कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। शुक्रवार से अगले तीन-चार दिनों के लिए बारिश में कमजोरी आएगी। एक सितंबर तक प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि, इस बीच प्रदेश के तराई व कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

वाराणसी में सामान्य से अधिक बरसा पानी

मानसून सत्र 2026 के दौरान जिले में वर्षा का प्रदर्शन सामान्य से बेहतर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जिले में 8.3 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई, जो इस दिन की सामान्य बारिश (7.3 मिमी) से 13 प्रतिशत अधिक है।

मानसून के इस सीजन (एक जून से 28 अगस्त) की कुल बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो वाराणसी ने अपनी औसत बारिश का कोटा हासिल कर लिया है। इस अवधि के दौरान जिले में अब तक 600.2 मिलीमीटर वास्तविक बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश (591.3 मिमी) की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में शनिवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, चार दिन बारिश के आसार नहीं

कानपुर का मौसम

सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.4 था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो गुरुवार को 25.8 था। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 95 और न्यूनतम प्रतिशत 91 रहा।

उत्तर-पूर्व दिशा से 5.1 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। जबकि पूरे दिन में 57.9 मिमी वर्षा का स्तर दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन, नौबस्ता, कंपनीबाग, काकादेव, सिविल लाइंस, बर्रा, सीएसए के आसपास के क्षेत्रों में सर्वाधिक बारिश हुई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें