प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक
प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक गोरखपुर की 30 सदस्यीय जूडो टीम ने 21 से 23 सितंबर तक सहारनपुर मंडल में आयोजित 70वीं विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम ने पाँच पदक जीते। 55 किलोग्राम में बिपिन यादव न…

सौजन्य से:- Hindustan
प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक
गोरखपुर की 30 सदस्यीय जूडो टीम ने 21 से 23 सितंबर तक सहारनपुर मंडल में आयोजित 70वीं विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम ने पाँच पदक जीते। 55 किलोग्राम में बिपिन यादव ने रजत पदक, जबकि रवि पटेल, श्लोक और रेहान ने कांस्य पदक जीते। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
गोरखपुर, निज संवाददाता। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 सितंबर तक सहारनपुर मंडल में हुआ। प्रतियोगिता में गोरखपुर की 30 सदस्यीय टीम ने टीम प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडेय, अभय राज सिंह और टीम कोच शोम्या पांडेय के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। टीम ने पांच पदक अपने नाम किए। 17 वर्षीय बालक वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के छात्र बिपिन यादव ने रजत पदक हासिल किया। 19 वर्षीय बालक वर्ग में 49 किलोग्राम में रवि पटेल, 65 किलोग्राम में श्लोक और 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रेहान ने कांस्य पदक जीता।
वहीं 14 वर्षीय बालक वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में मुरारी इंटर कॉलेज के अमन ने कांस्य पदक हासिल किया।मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय और जनपदीय क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह समेत खेल विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Kanpur News: अंडर-19 मैच से वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम की हो सकती शुरुआत


