ग्रीनपार्क में बारिश ने बिगाड़ा UP T-20 का खेल: मेरठ-लखनऊ का मैच रद्द, 8.3 ओवर ही हो सका मुकाबला; दोनों टीमों को 1-1 अंक - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - UP T20 League 2026 | Meerut Vs Lucknow Match Abandoned In Kanpur Due Rain ग्रीनपार्क में बारिश ने बिगाड़ा UP T-20 का खेल:मेरठ-लखनऊ का मैच रद्द, 8.3 ओवर ही हो सका मुकाबला; द…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- UP T20 League 2026 | Meerut Vs Lucknow Match Abandoned In Kanpur Due Rain
ग्रीनपार्क में बारिश ने बिगाड़ा UP T-20 का खेल:मेरठ-लखनऊ का मैच रद्द, 8.3 ओवर ही हो सका मुकाबला; दोनों टीमों को 1-1 अंक
- कॉपी लिंक
कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे उत्तर प्रदेश टी-20 (UP T-20) लीग सीजन-4 के कानपुर चरण में शनिवार (29 अगस्त) को बारिश ने खलल डाल दिया। मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेला गया मुकाबला तेज बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। शाम 5:30 बजे मैच को आखिरकार रद्द करने का फैसला लिया गया और दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिया गया।
लखनऊ ने जीता था टॉस, मेरठ ने बनाए थे 8.3 ओवर में 67 रन
मैच की शुरुआत में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की टीम ने 8.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे, तभी अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
बारिश इतनी तेज थी कि मैदान में जगह-जगह पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद भी आउटफील्ड गीली होने के कारण मैदान दोबारा खेलने लायक नहीं तैयार हो सका, जिसके चलते अंपायरों को मैच रद्द घोषित करना पड़ा।
- स्वास्तिक चिकारा ने ठोके नाबाद 39 रन, भुवी को मिला 1 विकेट
- मैच रद्द होने से पहले मेरठ मावेरिक्स के बल्लेबाजों ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी:
- स्वास्तिक चिकारा: 30 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए।
- दिव्यांश जोशी: 17 गेंदों में तेजतर्रार 24 रन बनाकर आउट हुए।
- अन्य बल्लेबाज: अक्षय दुबे 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रितुराज शर्मा बिना खाता खोले नाबाद रहे।
- लखनऊ फाल्कन्स की ओर से स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और कृष्ण कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
एनसीसी ग्रुप कमांडर ने बजाई बेल, टॉस कराकर किया मैच का आगाज
इससे पहले मैच की औपचारिक शुरुआत एनसीसी (NCC) ग्रुप मुख्यालय कानपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने अपनी पत्नी के साथ टॉस कराकर की। इसके बाद उन्होंने ग्रीनपार्क की पारंपरिक घंटी (बेल) बजाकर मुकाबले का शुभारंभ किया।
इस मौके पर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने कहा कि ग्रीनपार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर यूपी टी-20 लीग के मुकाबले होना कानपुर के लिए बड़े गौरव की बात है। ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच देते हैं।
'निर्णायक मोड़ पर पहुंचा कानपुर लेग': डॉ. संजय कपूर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि कानपुर चरण में अब लीग अपने बेहद निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेलने से युवा खिलाड़ियों को दबाव में अपनी क्षमता साबित करने का अहम अनुभव मिल रहा है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह और वेन्यू डायरेक्टर संजय तिवारी समेत कई गणमान्य लोग स्टेडियम में मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


