लखनऊ: शहर में लगातार 36 घंटे हुई बारिश, सामान्य से दस डिग्री नीचे गया पारा; इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा सितंबर, स्कूल बंद
लखनऊ: शहर में लगातार 36 घंटे हुई बारिश, सामान्य से दस डिग्री नीचे गया पारा; इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा सितंबर Weather in UP: चक्रवाती बारिश की वजह से लखनऊ में लगातार बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए शनिवार को स्कूलों…

सौजन्य से:- Amar Ujala
लखनऊ: शहर में लगातार 36 घंटे हुई बारिश, सामान्य से दस डिग्री नीचे गया पारा; इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा सितंबर
Weather in UP: चक्रवाती बारिश की वजह से लखनऊ में लगातार बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए शनिवार को स्कूलों में बंदी घोषित कर दी गई है।
विस्तार
राजधानी में बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी दिन-रात जारी रही। लगातार बारिश और तेज हवाओं से लखनऊ का मौसम अचानक ठंडा हो गया। गोमतीनगर, महानगर, इंदिरानगर, आलमबाग और पुराने लखनऊ समेत कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम का यह बदला मिजाज ऐसा रहा कि शुक्रवार को दिन भर सूर्य देव बारिश और बादलों की ओट में दुबके रहे। दिन भर बदली छाई रही और दोपहर भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री कम है। बारिश और हवाओं के कारण दिन का तापमान तेजी से नीचे आया। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। शुक्रवार देर शाम लखनऊ के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया।
दिन-रात के तापमान में महज एक डिग्री का अंतर
मापन के इतिहास में दूसरी बार 25 सितंबर इतना ठंडा
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सितंबर के मापन इतिहास में 25 सितंबर को दिन का तापमान दूसरी बार इतना नीचे गया है। इससे पहले 2007 में इसी तारीख को 23 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। शुक्रवार का तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा।
प्रदेश में चेतावनी वाले जिले
रेड अलर्ट - अति भारी बारिश- तराई के 8 जिले। इनमें श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं।
ऑरेंज अलर्ट : भारी से बहुत भारी बारिश - 12 जिले। इनमें बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं शामिल हैं।
येलो अलर्ट - भारी बारिश - 39 जिले।
इनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा और औरैया शामिल हैं।
फ्लैश फ्लड, वज्रपात की आशंका और 27 सितंबर तक का पूर्वानुमान
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के कारण उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, लखनऊ, कानपुर नगर और फतेहपुर समेत कई जनपदों के वाटरशेड (जलग्रहण) क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने की आशंका को देखते हुए राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा तेज आंधी और वज्रपात (बिजली गिरने) के खतरे से बचाव के लिए प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे, पेड़ के नीचे या पार्कों में न रुके।
शनिवार को बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय
बारिश से कई इलाकों में जलभराव और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए 26 सितंबर (शनिवार) को जिले में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। डीएम विशाख जी ने इसका आदेश जारी कर दिया है।डीएम ने बताया कि प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं सभी बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों पर यह आदेश लागू होगा। उन्होंने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में शनिवार को भी जारी रहेगी भारी बारिश, लखनऊ और कानपुर के साथ कई जिलों में School Closed - heavy rain continues in lucknow and other cities dm declares holiday is schools

Rain Alert: मौसम विभाग का 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर में 26 सितंबर को स्कूल बंद; डीएम ने दिए आदेश - kanpur weather heavy rain alert for 48 hours schools closed on september 27

यूपी में भीषण बारिश बनी आफत, 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी, लखनऊ समेत इन जनपदों में स्कूल बंद


