Rain Alert: मौसम विभाग का 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर में 26 सितंबर को स्कूल बंद; डीएम ने दिए आदेश - kanpur weather heavy rain alert for 48 hours schools closed on september 27
Rain Alert: मौसम विभाग का 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर में 26 सितंबर को स्कूल बंद; डीएम ने दिए आदेश मौसम विभाग के 48 घंटे की भारी बारिश के अलर्ट के बाद कानपुर में प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
Rain Alert: मौसम विभाग का 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर में 26 सितंबर को स्कूल बंद; डीएम ने दिए आदेश
मौसम विभाग के 48 घंटे की भारी बारिश के अलर्ट के बाद कानपुर में प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी ...और पढ़ें
HighLights
- कानपुर में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
- डीएम के आदेश पर 26 सितंबर को स्कूल बंद
- प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूल प्रभावित
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में मानसून की वापसी से पहले झमाझम बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग की चेतावनी ने प्रशासन की और चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
मौसम विभाग से अगले 48 घंटे तक भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी हाेने के बाद जिले के स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया। डीएम के आदेश पर डीआइओएस प्रवीण कुमार तिवारी व बीएसए हरिओम सिंह ने कानपुर नगर के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आइसीएसई, संस्कृत समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में 26 सितंबर को छुट्टी रहेगी।
ये आदेश जारी हुए। सौजन्य: प्रशासन
फिर से मानसून सक्रिय, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
कानपुर में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह मानसून की विदाई से ठीक पहले उसकी एंट्री है। मानसून प्रदेश में अत्यधिक सक्रिय हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसमी विशेषज्ञ के अनुसार, कानपुर और आसपास के इलाकों में बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में शनिवार को भी जारी रहेगी भारी बारिश, लखनऊ और कानपुर के साथ कई जिलों में School Closed - heavy rain continues in lucknow and other cities dm declares holiday is schools

लखनऊ: शहर में लगातार 36 घंटे हुई बारिश, सामान्य से दस डिग्री नीचे गया पारा; इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा सितंबर, स्कूल बंद

यूपी में भीषण बारिश बनी आफत, 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी, लखनऊ समेत इन जनपदों में स्कूल बंद


