होमशिक्षा-करियरUP Politics: 'भ्रष्टाचार के कारण धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे', अखिलेश बोले- नई पीढ़ी भाजपा से नाराज
शिक्षा-करियर

UP Politics: 'भ्रष्टाचार के कारण धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे', अखिलेश बोले- नई पीढ़ी भाजपा से नाराज

{"_id":"6a760ef8417c9e5906029994","slug":"akhilesh-says-kanpur-lucknow-expressway-caved-in-due-to-corruption-new-generation-is-upset-with-bjp-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: 'भ्रष्ट…

Amar Ujala के अनुसार7 अगस्त 2026 को 05:18 pm बजे
UP Politics: 'भ्रष्टाचार के कारण धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे', अखिलेश बोले- नई पीढ़ी भाजपा से नाराज

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a760ef8417c9e5906029994","slug":"akhilesh-says-kanpur-lucknow-expressway-caved-in-due-to-corruption-new-generation-is-upset-with-bjp-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: 'भ्रष्टाचार के कारण धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे', अखिलेश बोले- नई पीढ़ी भाजपा से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

UP Politics: 'भ्रष्टाचार के कारण धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे', अखिलेश बोले- नई पीढ़ी भाजपा से नाराज

Fri, 07 Aug 2026 10:29 PM IST

Bhupendra Singh

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

Published by: Bhupendra Singh

Updated Fri, 07 Aug 2026 10:29 PM IST

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे भ्रष्टाचार के कारण धंसा है। राज्यपाल ने भी गोरखपुर और प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। नई पीढ़ी भाजपा से नाराज है। सपा सरकार बनने पर ठीक काम होंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता, किसान और नई पीढ़ी भाजपा सरकार से बेहद नाराज है। आने वाला समय बदलाव का है। सपा सरकार बनने पर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और विकास के क्षेत्र में ठोस काम किए जाएंगे।

विज्ञापन

अखिलेश यादव शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे लगभग 63 किलोमीटर लंबा है। इसकी लागत चार हजार करोड़ रुपये से अधिक है। निर्माण के बाद ही सड़क जगह-जगह से धंस गई, जो कि भ्रष्टाचार का नमूना है।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 90 किलोमीटर सड़क पर सात हजार करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि यह महज फोरलेन की सड़क है। सात हजार करोड़ रुपये में समाजवादी पार्टी की सरकार ने चार विश्वविद्यालय बनाए हैं। राज्यपाल ने भी गोरखपुर और प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर टिप्पणी की है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब नेताजी मुलायम सिंह यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब प्रदेश का बजट लगभग 70 हजार करोड़ रुपये था। आज बजट बढ़कर लगभग 9 लाख करोड़ रुपये हो गया है, लेकिन इसके बावजूद महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। बाजार पर दूसरों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। आम जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे निर्माण की बेहतर तकनीक और मॉडल समाजवादी सरकार ने विकसित किया। आज भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे जैसा बेहतर एक्सप्रेसवे देश में दूसरा नहीं है। इसके विपरीत भाजपा सरकार में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें