वाराणसी की सेंट्रल जेल बचाएगी हर साल 14 लाख रुपए, जानिए किस प्लान से होगा डबल फायदा
वाराणसी की सेंट्रल जेल बचाएगी हर साल 14 लाख रुपए, जानिए किस प्लान से होगा डबल फायदा जेल परिसर में 330 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का कार्य चल रहा है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Augus…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी की सेंट्रल जेल बचाएगी हर साल 14 लाख रुपए, जानिए किस प्लान से होगा डबल फायदा
जेल परिसर में 330 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का कार्य चल रहा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 7, 2026 at 9:43 PM IST
वाराणसी : प्रदेश के बंदी सुधार गृहों को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. सरकार वाराणसी सेंट्रल जेल को सौर ऊर्जा से लैस कर रही है. जेल परिसर में 330 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का कार्य चल रहा है. इसके शुरू होने से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सरकारी खजाने पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ भी कम होगा, साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी जेल की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
सेंट्रल जेल के अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा ने बताया कि जेल परिसर में 330 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है. इसके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1,400 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा. इससे प्रतिवर्ष लगभग 14.60 लाख रुपये की बचत होने का अनुमान है. सोलर प्लांट पूरी तरह चालू होने के बाद जेल के बिजली बिल में लगभग 50 प्रतिशत तक की कमी आने का अनुमान है.
यह 'ग्रीन पहल' सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बिजली कटौती के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसे में सौर ऊर्जा से मिलने वाली निर्बाध बिजली आपूर्ति इस चुनौती को काफी हद तक कम करेगी. सोलर प्लांट के माध्यम से जेल की बैरकों, प्रशासनिक कार्यालयों तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी. इसके साथ ही यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन कम करने तथा 'स्वच्छ ऊर्जा-स्वस्थ भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.
जेल अधीक्षक ने कहा कि यह परियोजना केवल आर्थिक दृष्टि से ही लाभकारी नहीं है, बल्कि जेल की आंतरिक व्यवस्थाओं को अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है. सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू होने के बाद कैदियों और जेल कर्मियों दोनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
यह भी पढ़ें : अयोध्या में 102 करोड़ की लागत से बन रहा हाईटेक सुविधाओं वाला प्रशासनिक भवन, जानिए कब शुरू होगा कामकाज
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


