लाखों रुपए के नोटों से सजी दो कांवड़ की सुरक्षा में लगी यूपी पुलिस, देखने वालों का लगा तांता - up police guards haridwar kanwars decorated with cash
लाखों रुपए के नोटों से सजी दो कांवड़ की सुरक्षा में लगी यूपी पुलिस, देखने वालों का लगा तांता हरिद्वार से जगाधरी-यमुनानगर जा रही नोटों से सजी दो कांवड़ें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जिनकी सुरक्षा में उत्तर प्रद…

सौजन्य से:- Jagran
लाखों रुपए के नोटों से सजी दो कांवड़ की सुरक्षा में लगी यूपी पुलिस, देखने वालों का लगा तांता
हरिद्वार से जगाधरी-यमुनानगर जा रही नोटों से सजी दो कांवड़ें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जिनकी सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस भी साथ चल रही ...और पढ़ें
HighLights
- नोटों से सजी दो कांवड़ें हरिद्वार से रवाना।
- उत्तर प्रदेश पुलिस दे रही है कांवड़ों को सुरक्षा।
- एक कांवड़ पर 2.70 लाख रुपये के नोट लगे।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार से गंगाजल लेकर जगाधरी-यमुनानगर जा रही नोटों से सजी दो कांवड़ों की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस भी साथ चल रही है। सहारनपुर में पहुंची इन कांवड़ों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।
एक कांवड़ पर करीब 2.70 लाख रुपये और दूसरी पर करीब 50 हजार रुपये के नोट लगाए गए हैं। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस कांवड़ को अगली चौकी तक सुरक्षा दे रही है, इसके बाद अगले क्षेत्र की पुलिस जिम्मेदारी संभाल रही है। इस बार अभी तक हरिद्वार से नोटों वाली छह कांवड़ निकल चुकी है।
2.70 लाख व 50 हजार रुपये के नोट वाली कांवड़ पांच अगस्त को हरिद्वार हरकी पैड़ी पर विशेष पूजा अर्चना करने के साथ रवाना हुई थी। इन शिव भक्तों को 10 अगस्त तक जगाधरी-यमुनानगर पहुंचा है। 2.70 लाख रुपये के नोटों से सजी कांवड़ को तैयार करने में करीब दो दिन लगे। इस पर 500, 200, 100, 50 और 10 रुपये के नोट लगाए गए हैं।
डेढ़ दिन में तैयार हुई कांवड़
कांवड़ यात्री मोनू के अनुसार, वह लगातार चौथे वर्ष नोटों से सजी कांवड़ लेकर जा रहे हैं। पहली बार करीब एक लाख रुपये के नोट लगाए थे। इसके बाद यह राशि बढ़कर डेढ़ लाख, ढाई लाख और अब 2.70 लाख रुपये हो गई है। उनका अगली बार करीब पांच लाख रुपये के नोटों से कांवड़ सजाने का इरादा है। उनके साथ करीब 10 शिव भक्तों की टीम है।
खबरें और भी
मोनू ने बताया कि बड़ी-बड़ी कांवड़ और बड़े डीजे सेटअप देखकर उनके मन में कुछ अलग करने का विचार आया। इसके बाद उन्होंने नोटों से कांवड़ सजाने का निर्णय लिया।
वहीं, जगदीप की कांवड़ करीब 50 हजार रुपये के नोटों से सजाई गई है। इसे तैयार करने में करीब डेढ़ दिन लगा। रात में लोग कांवड़ देखने और उसे छूने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में शिव भक्त बारी-बारी से जागकर इसकी निगरानी करते हैं। पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा में काफी मदद मिल रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी के मंच के पास उड़ा ड्रोन, पुलिस में हड़कंप: SSP बोले- युवक को पकड़ा; सहारनपुर में भाजपा विधायक ने कांवड़ियों के पैर दबाए - Meerut News

बरेली में कांवड़ रूट की नॉनवेज दुकानों पर बुलडोजर चला: मुजफ्फरनगर में हथियारबंद जवान तैनात, सोमवार को 18 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद - Meerut News

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत


