मेरठ में सीएम योगी के मंच के पास उड़ा ड्रोन, पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर युवक को पकड़ लिया है।
मेरठ में सीएम योगी के मंच के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने से शनिवार को हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और संदिग्ध ड्रोन सहित युवक को पकड़ लिया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Meerut Kanwar Yatra LIVE | CM Yogi Adityanath Visit Pushp Varsha Update
योगी के मंच के पास उड़ा ड्रोन, पुलिस में हड़कंप:SSP बोले- युवक को पकड़ा; सहारनपुर में भाजपा विधायक ने कांवड़ियों के पैर दबाए
- कॉपी लिंक
मेरठ में सीएम योगी के मंच के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने से शनिवार को हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत एक्शन में आई। ड्रोन को जब्त करते हुए उसे उड़ा रहे युवक को पकड़ लिया।
एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया- युवक का कहना है कि उसे नियमों की जानकारी नहीं थी। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगाली जा रही है। ड्रोन के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। फॉरेंसिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले, योगी ने मेरठ में दोपहर 12.30 बजे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे शिवभक्तों पर मंच से फूल बरसाए। इस दौरान हेलीकॉप्टर से भी पुष्पवर्षा की गई।
वहीं, सहारनपुर में भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर ने शिव भक्तों के पैर दबाए और डीजे पर डांस भी किया।
इधर, सावन के महीने में यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह से ही दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत प्रमुख कांवड़ रूट पर शिवभक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। भक्त कांवड़ और गंगाजल लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
दिल्ली के रहने वाले 70 साल के प्रमोद कुमार अपनी साइकिल से कांवड़ लेकर निकले हैं। उनका कहना है कि पिछले 10 साल से हरिद्वार से साइकिल पर ही कांवड़ ला रहे हैं। रोज 100 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। मुजफ्फरनगर में एक शिवभक्त आंखों पर पट्टी बांधकर निकला है। सोनीपत के रहने वाले अंकित 10 कबूतरों वाली कांवड़ लेकर शामली पहुंचे हैं।
कांवड़ यात्रा की 4 तस्वीरें देखिए-
यूपी में कांवड़ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
सहारनपुर में भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर ने शिव भक्तों के पैर दबाए और डीजे पर डांस भी किया।
- कॉपी लिंक
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाने का वीडियो सामने आया है।
- कॉपी लिंक
बागपत में कांवड़ यात्रा के बढ़ते उत्साह के बीच जिला प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की। इस दौरान आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में उत्साह नजर आया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
बुलंदशहर में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रही पुलिस टीम को सड़क पर एक बड़ा गड्ढा दिखाई दिया। इससे पैदल चल रहे कांवड़ियों के फिसलने और हादसा होने का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने गड्ढे को भरकर सड़क को सुरक्षित कराया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मेरठ में CM के मंच के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद तुरंत पुलिस एक्शन में आ गई और संदिग्ध ड्रोन सहित युवक को पकड़ लिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक सरकारी ड्रोन और एक दूसरा ड्रोन उड़ रहा था। तुरंत ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। मेडिकल थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने ड्रोन उड़ाने के नियमों से अनभिज्ञता जताई है। पकड़े गए व्यक्ति के सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगाला जा रहा है। ड्रोन के फुटेज देखे जा रहे हैं। फारेंसिंक जांच के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- कॉपी लिंक
सीएम योगी ने आगे कहा- पूरे उत्साह के साथ इस पावन कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी शिवभक्तों का मैं प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत, अभिनंदन करता हूं। उनकी सुरक्षा व स्वागत के लिए हम सब पूरी तत्परता के साथ तैयार हैं।
देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी श्रृद्धा पैदल ही यात्रा कर रहे शिवभक्त, भक्ति के साथ उस समर्पण और सामाजिक एकता, सामाजिक समता व राष्ट्रीय एकता का परिचायक हैं।
प्रांत की सीमाओं से ऊपर उठकर ये कांवड़िए आगे बढ़ रहे हैं। यह उत्साह, उमंग का माहौल पैदा हो रहा है। अगले दो दिनों तक भी कावंड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा होगी। हर हर महादेव ।
- कॉपी लिंक
सीएम योगी ने कहा- मुजफ्फरनगर शिवचौक में भारी भीड़ है। यहां मेरठ में मुझे शिवभक्तों पर पुष्पांजलि करने का अवसर मिला है। सभी जनप्रतिनिधिगण इस अवसर पर मेरे साथ उपस्थित हैं।
मेरठ में प्रसिद्ध बाबा औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद में बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव मंदिर सहित पश्चिमी यूपी के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल इन सभी राज्यों के लाखों कांवड़ यात्री इस पूरे कार्यक्रम का हिस्सा बने हुए हैं।
- कॉपी लिंक
सीएम योगी ने मंच पर कहा- आज शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ है। लाखों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार में हरि की पैड़ी से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मित्रों सावन के मास में पावन कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर आगे बढ़ रही है।
ये शिवभक्त सभी शिवालयों में अभिषेक करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। लाखों की संखया में शिवभक्त पूरे त्याग के साथ जुड़े हुए हैं। सावन की शिवरात्रि पर मेरा मानना है कि गाजियाबाद से लेकर हरिद्वार के बीच में चार से साढ़े चार करोड़ शिवभक्त इस कांवड़ यात्रा में गंगाजल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
- कॉपी लिंक
मेरठ में सीएम योगी ने करीब 18 मिनट तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कांवड़िए भी सीएम योगी की तस्वीर मोबाइल में कैद करने और वीडियो बनाने में जुटे रहे। कांवड़ियों ने सीएम योगी के लिए नारे लगाए।
- कॉपी लिंक
- शामली में सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को आस्था के साथ अनोखा प्रयोग देखने को मिला। सोनीपत के एक गांव निवासी अंकित 10 कबूतरों वाली विशेष कांवड़ लेकर शामली पहुंचे। करीब 15 लाख रुपए की लागत से तैयार बताई जा रही यह कांवड़ श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कांवड़ को देखने के लिए लोग रुककर फोटो और वीडियो बनाते नजर आए।
- अंकित ने बताया कि केदारनाथ में एक कबूतर का जोड़ा शहीद हो गया था। उसी की याद में उन्होंने इस बार कबूतर कांवड़ उठाने का संकल्प लिया। कांवड़ में शामिल 10 कबूतरों को लेकर वह अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस अनोखी कांवड़ के जरिए वह श्रद्धा के साथ उन कबूतरों की स्मृति को भी जीवित रखना चाहते हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मेरठ में दोपहर 12:05 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शोभित विश्वविद्यालय के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरने के लिए पहुंच चुका है। कुछ देर में मुख्यमंत्री हाईवे के किनारे बने मंच पर आकर पुष्प वर्षा करेंगे।
- कॉपी लिंक
मेरठ में शनिवार सुबह से दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सीएम योगी के कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट है।
- कॉपी लिंक
दिल्ली के रहने वाले 70 साल के प्रमोद साइकिल से ही कांवड़ लेकर आ रहे हैं। साथ ही साइकिल पर उन्होंने BMW का लोगों भी लगा रखा है।
प्रमोद कुमार ने कहा- वह पिछले 8 से 10 वर्षों से हरिद्वार से साइकिल पर ही कांवड़ लेकर आते हैं। यात्रा के दौरान वह रोज करीब 100 से 150 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। उनका कहना है कि साइकिल चलाना सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मंत्र है।
- कॉपी लिंक
मेरठ में शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में होने वाले जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रहेगी। मंदिर की सुरक्षा की कमान एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ने संभाल ली है। एटीएस ने मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे की निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है, जिसमें 1000 पुलिसकर्मियों के अलावा आरएएफ, आरआरएफ और पीआरडी के जवान भी तैनात रहेंगे।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- बात खरी हैचुनाव आने दीजिए हुजूर, अफसर भी गालियां देंगे: संसद में छाई रवि किशन की अदाकारियां; सीढ़ी लगाकर पाताल गए नेताजी
- प्रतापगढ़ में पूरा परिवार खत्म, जिंदा बचा बेटा फूट-फूटकर रोया: बोला- मां-बाप, भाई, पत्नी, बच्चे सब खत्म हो गए, दर्द कैसे बयां करूं
- यौन उत्पीड़न आरोपों से घिरे BJP विधायक का नया AUDIO: यूपी के बाहुबली भाइयों के नाम लिए, कहा- वे मुझे मारें, उससे पहले मर्डर करा दूंगा
- सनी देओल-प्रीति जिंटा लखनऊ में तांगे से घूमे: योगी से मिले; फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन किया, VIDEO
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लाखों रुपए के नोटों से सजी दो कांवड़ की सुरक्षा में लगी यूपी पुलिस, देखने वालों का लगा तांता - up police guards haridwar kanwars decorated with cash

बरेली में कांवड़ रूट की नॉनवेज दुकानों पर बुलडोजर चला: मुजफ्फरनगर में हथियारबंद जवान तैनात, सोमवार को 18 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद - Meerut News

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत


