होमक्राइमपीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ; BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, लखनऊ तक गरमाई राजनीति
क्राइम

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ; BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, लखनऊ तक गरमाई राजनीति

Yogi Adityanath Met PM Modi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इससे पहले वे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करने पहुंचे। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार…

Navbharat Times के अनुसार9 अगस्त 2026 को 08:18 pm बजे
पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ; BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, लखनऊ तक गरमाई राजनीति

सौजन्य से:- Navbharat Times

Yogi Adityanath Met PM Modi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इससे पहले वे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करने पहुंचे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इन मुलाकातों ने लखनऊ तक की राजनीति गरमा गई। यूपी में चुनावी हलचल तेज हो रही है। वहीं, पिछले दिनों हुए मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही को विपक्ष ने चलने नहीं दिया। राम मंदिर दान चोरी मुद्दे के गरमाने को लेकर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। मेरठ में कांवड़ियों पर फूल बरसाने के बाद सीएम योगी दिल्ली दौरे पर पहुंचे।

सीएम ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें साझा की। सीएम योगी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि 'नए भारत' के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की। आपका मार्गदर्शन मुझे सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है। बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री।

मुख्यमंत्री योगी की प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

सीएम योगी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में की मुलाकात (फोटो: सोशल मीडिया)

पार्टी अध्यक्ष से भी मुलाकात

प्रधानमंत्री से मुलाकात के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट की। उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। इससे पहले सीएम योगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। मेरठ पहुंचकर उन्होंने सावन माह में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

चुनाव को लेकर गरमाएगी राजनीति

सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे के बीच संकेत मिलने लगे हैं कि प्रदेश में अब चुनावी राजनीति और गरमाएगी। ऐसे में संवेदनशील मुद्दों पर पार्टी अपना रुख साफ कर सकती है। दरअसल, समाजवादी पार्टी लगातार पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए राजनीति के जरिए पार्टी के सामने चुनौती पेश करती रही है। वहीं, अब अखिलेश यादव ने पीडी का मतलब पंडित बताकर इस वर्ग पर भी निशाना बनाया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ अब चुनावी मैदान में उतरकर विपक्ष के तमाम हमलों का अपने अंदाज में जवाब देते दिख सकते हैं। पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रदेश में पार्टी के नेताओं के बीच चुनावी सक्रियता बढ़ाए जाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें