होमशिक्षा-करियरजोनल प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी लखनऊ अव्वल
शिक्षा-करियर

जोनल प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी लखनऊ अव्वल

जोनल प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी लखनऊ अव्वल सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित सीआईएससीई उत्तर प्रदेश जोनल तैराकी प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया…

Hindustan के अनुसार9 अगस्त 2026 को 09:18 pm बजे
जोनल प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी लखनऊ अव्वल

सौजन्य से:- Hindustan

जोनल प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी लखनऊ अव्वल

सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित सीआईएससीई उत्तर प्रदेश जोनल तैराकी प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न श्रेणियों में लखनऊ, आगरा और प्रयागराज के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित सीआईएससीई उत्तर प्रदेश जोनल तैराकी प्रतियोगिता 2026 (अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19) बालक और बालिका दोनों वर्गों का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि सेंट मेरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर लिसी सीजे और विशिष्ट अतिथि ज़ोनल समन्वयक डॉ. ज़रीन रिज़वी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 19 बालक वर्ग में आगरा के तोशन गुप्ता व बालिका वर्ग में मनिका जैन, 400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 17 बालक वर्ग में लखनऊ के व्योम व बालिका वर्ग में ऋषिका सिंह, 400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 14 बालक वर्ग में लखनऊ के शृहन जैन व बालिका वर्ग में आद्रिका तिवारी विजेता रहीं।

200 मीटर व्यक्तिगत मिडले अंडर 19 बालक वर्ग में लखनऊ के कृष्णा पांडेय व बालिका वर्ग में भाव्या पांडेय, 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले अंडर 17 बालक वर्ग में लखनऊ के प्रियांश श्रीवास्तव व बालिका वर्ग में रिद्धिमा गर्ग, 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले अंडर 14 बालक वर्ग में लखनऊ के समर्थ सिन्हा व अंशिका वर्मा, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 19 बालक वर्ग में लखनऊ के धैर्य श्रीवास्तव व बरेली की श्रेयशी, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 17 बालक वर्ग में प्रयागराज के विराट केसरवानी व कानपुर की लविष्का कपूर, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 14 बालक वर्ग में लखनऊ के कुशाग्र श्रीवास्तव व गाजियाबाद की काश्वी चोपड़ा विजेता रही।50 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर 19 बालक वर्ग में लखनऊ के आरुष गुप्ता व बालिका वर्ग में अलंकृति गुप्ता, 50 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर 17 बालक वर्ग में लखनऊ के प्रणव मंगलानी व बालिका वर्ग में उदिशा सिंह, 50 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर 14 बालक वर्ग में प्रयागराज के अथर्व सिंह व बालिका वर्ग में लखनऊ की अंशिका श्रीवास्तव विजेता बनी। 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 19 बालक वर्ग में लखनऊ के ऋत्विग मिश्रा व बालिका वर्ग में प्रयागराज की वैदेही चौधरी, 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 17 बालक वर्ग में लखनऊ के विराट राय व बालिका वर्ग में प्रयागराज की तोषी पुरवार, 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 14 बालक वर्ग में लखनऊ के आरव शुक्ला व बालिका वर्ग में लखनऊ की परी तिवारी विजेता बनीं। मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डीसिल्वा ने अतिथियों का स्वागत किया।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें