बरेली में कांवड़ रूट की नॉनवेज दुकानों पर बुलडोजर चला: मुजफ्फरनगर में हथियारबंद जवान तैनात, सोमवार को 18 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद - Meerut News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Uttar Pradesh Kanwar Yatra 2026 LIVE Updates | Kanwariya Shiva Bhakti News | Meerut Bareilly बरेली में कांवड़ रूट की नॉनवेज दुकानों पर बुलडोजर चला:मुजफ्फरनगर में हथियारबंद…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Uttar Pradesh Kanwar Yatra 2026 LIVE Updates | Kanwariya Shiva Bhakti News | Meerut Bareilly
बरेली में कांवड़ रूट की नॉनवेज दुकानों पर बुलडोजर चला:मुजफ्फरनगर में हथियारबंद जवान तैनात, सोमवार को 18 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
- कॉपी लिंक
पश्चिमी यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कोई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा है, तो कोई जल लेने जा रहा है। इस बार कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे हैं। कहीं ‘आदि योगी’ थीम तो कहीं ‘कांतारा’ फिल्म की थीम पर कांवड़ लेकर भक्त चल रहे हैं।
सहारनपुर में रजनी ने पति की याद में कांवड़ उठाई। उन्होंने कांवड़ पर पति की तस्वीर लगाई है। उनके पति की 2022 में मौत हो गई थी। हापुड़ में डीएम-एसपी ने हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। बरेली में मुस्लिमों ने कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया।
मेरठ में रीना बीमार पति को पीठ पर लादकर कांवड़ यात्रा कर रही हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ पहुंचीं रीना के दो बच्चे भी साथ हैं। रीना ने बताया कि पति बीमारी के कारण चल नहीं पाते। उनके ठीक होने की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली हूं। भरोसा है कि भोलेनाथ मेरी अर्जी जरूर सुनेंगे।
बुलंदशहर में मुस्लिम महिला 95 किमी की कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। अनूपशहर में 3 फीट के मुकुल 41 लीटर गंगाजल लेकर चल रहे हैं। बरेली में कांवड़ यात्रा के रूट पर नॉनवेज बेचने के आरोप में पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर चार लोगों को पकड़ा। बुलडोजर से एक दुकान का टिन शेड और काउंटर उखाड़ दिया।
इधर, कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की जा रही है। मुजफ्फरनगर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में बंकर तैयार किए गए हैं। यहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और ऑटोमेटिक हथियारों से लैस जवान तैनात हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार को गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी समेत प्रदेश के 18 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
6 तस्वीरों में देखिए कांवड़ यात्रा के रंग…
यूपी में कांवड़े से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
कन्नौज के छिबरामऊ में रविवार शाम 7 बजे कांवड़ियों के स्वागत किया गया। छिबरामऊ कोतवाली पुलिस की ओर से फर्रुखाबाद चौराहे पर कांवड़ियों की अगवानी की गई।
भाजपा विधायक अर्चना पांडेय, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने कांवड़ियों के जत्थे पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को फल और मिठाई बांटकर जलपान कराया गया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ की कांवड़ पहुंची। झांकी पर ‘सबको मिले समानता का अधिकार’, ‘प्रतिभा का सम्मान हो’, ‘सभी की शिक्षा समान हो’ और ‘आरक्षण जाति पर नहीं, आर्थिक स्थिति पर मिले’ जैसे नारे लिखे थे।
कांवड़ियों ने कहा कि वे कांवड़ यात्रा के जरिए आरक्षण व्यवस्था खत्म कर सभी के लिए समान व्यवस्था लागू करने का संदेश दे रहे हैं।
- कॉपी लिंक
सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के 18 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इनमें बागपत, हापुड़, अमरोहा, शामली, फिरोजाबाद, बदायूं, रामपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, संभल, बिजनौर, कासगंज, एटा, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।
ज्यादातर जिलों में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। एटा में कक्षा 8 तक, जबकि बरेली, मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगी।
- कॉपी लिंक
सहारनपुर के देवबंद में कांवड़ रूट पर मांस बेचने का मामला सामने आया है। रविवार को VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दारुल उलूम रोड स्थित एक बिरयानी दुकान से करीब 100 किलो मांस जब्त किए जाने की सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के 5-6 कर्मचारियों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- कॉपी लिंक
बिजनौर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर बीएसए सचिन कसाना ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
इसमें परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई-आईसीएसई स्कूल भी शामिल हैं।
- कॉपी लिंक
- बरेली में कांवड़ यात्रा के रूट पर नॉनवेज खाना बेचने के आरोप में पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया।
- पहली कार्रवाई बहेड़ी के पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस ने बुलडोजर से दुकान का टिन शेड और काउंटर हटा दिया गया।
- इसके बाद पुलिस ने बेकरी इलाके के पास दूसरी दुकान पर छापा मारा और दो लोगों को हिरासत में लिया।
- कॉपी लिंक
हरियाणा के युवाओं का एक जत्था 121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर सहारनपुर से रवाना हुआ। कांवड़ में तिरंगे के रंगों के साथ देशभक्ति की झलक भी दिखाई दे रही है। कांवड़ को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट रही है।
- कॉपी लिंक
बुलंदशहर के अनूपशहर में 26 वर्षीय उजमा खान अपने लिव-इन पार्टनर लोकेंद्र मीणा के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। दोनों 41 लीटर गंगाजल लेकर अनूपशहर से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव तक करीब 95 किमी पैदल जाएंगे। 11 अगस्त को शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। दोनों अपनी दो बेटियों को भी साथ ले जा रहे हैं।
उजमा ने कहा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है और वह सामाजिक विरोध से नहीं डरतीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से हिंदू रीति-रिवाज अपनाए हैं।
- कॉपी लिंक
बुलंदशहर के अनूपशहर में 20 वर्षीय मुकुल 41 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। मुकुल की लंबाई करीब 3 फीट है। वह अनूपशहर गंगा घाट से जल भरा और कांवड़ कंधे पर रखकर पैदल गांव की ओर रवाना हुए। कांवड़ उनके कद से भी बड़ी नजर आ रही है। यह उनकी लगातार दूसरी कांवड़ यात्रा है। रास्ते में लोग उनके हौसले और भक्ति की तारीफ कर रहे हैं।
- कॉपी लिंक
कांवड़ यात्रा में इस बार 22 लाख का ‘Big Daddy’ ट्रैक्टर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गाजियाबाद के विवेक ने इसे खास तौर पर तैयार कराया है। वह इस ट्रैक्टर को लेकर हरिद्वार से जल लेकर वापस आ रहे हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मेरठ में एक महिला बीमार पति को पीठ पर लादकर कांवड़ यात्रा करती नजर आई। रीना हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ पहुंची हैं। उनके साथ दोनों बच्चे भी हैं।
रीना ने बताया कि बीमारी के कारण उनके पति चल नहीं पाते। इसलिए उन्होंने भोलेनाथ से पति की अच्छी सेहत और जल्द ठीक होने की मन्नत मांगी है। इसी मन्नत को पूरा करने के लिए वह परिवार के साथ पैदल कांवड़ यात्रा कर रही हैं। रीना ने कहा, “मुझे भरोसा है कि भोलेनाथ मेरी अर्जी जरूर सुनेंगे।”
- कॉपी लिंक
मेरठ के रोहटा रोड निवासी सगे भाई आशीष और अक्षय अपनी बनाई ‘तेजस’ इलेक्ट्रिक बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ लौट रहे हैं। दोनों ने 2022 में करीब 45 हजार रुपए खर्च कर यह बाइक तैयार की थी।
पिता ने बुलेट बाइक दिलाने से मना किया तो दोनों भाइयों ने खुद ही बाइक बनाने का फैसला किया था। उन्होंने PVC पाइप, 24 एंपियर का चार्जर और कबाड़ के सामान से इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की। पाइप के अंदर बैटरी और चार्जिंग से जुड़े उपकरण फिट किए हैं।
दोनों भाइयों के मुताबिक, बाइक कुछ ही घंटों में चार्ज हो जाती है और करीब 150 किलोमीटर चलती है। इसे चलाने का खर्च करीब 5 रुपए में 150 किलोमीटर है। बाइक की अधिकतम रफ्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटा है।
आशीष और अक्षय इंजीनियरिंग के छात्र हैं। इससे पहले दोनों ने एक इलेक्ट्रिक साइकिल भी बनाई थी। कॉलेज आने-जाने में रोजाना करीब 100 रुपए खर्च होते थे। खर्च बचाने के लिए उन्होंने ऐसी साइकिल तैयार की, जो करीब 10 रुपए के खर्च में उन्हें कॉलेज लाने-ले जाने का काम करती थी।
- कॉपी लिंक
मेरठ में कांवड़ियों की सेवा में पुलिस जुटी हुई है। पुलिसकर्मी शिवभक्तों को भोजन और फल बांटते नजर आए। कांवड़ियों को फ्रूटी भी वितरित की गई।
- कॉपी लिंक
मेरठ में भक्त 23 फीट लंबी कांवड़ लेकर चल रहे हैं। भव्य कांवड़ राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कई लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो मोबाइल में कैद करते नजर आए।
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद में DCP सिटी धवल जायसवाल ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्गों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी की।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मेरठ में सपा नेता गौरव चौधरी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। गौरव चौधरी वही हैं, जिन्होंने लखनऊ की मेयर और भाजपा नेता सुषमा खर्कवाल के घर के बाहर हंगामा किया था। उन्होंने घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर कालिख पोती थी और उसे चप्पल से पीटा था।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
हापुड़ डीएम कविता मीना और एसपी केजी सिंह ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली।
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया-पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। और उसी तरह से इस पवित्र कांवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए या किसी तरह की घटना-दुर्घटना करने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा, कुछ राष्ट्र-विरोधी तत्वों के द्वारा कुछ न कुछ प्लान बनाया जाता रहता है और जिसकी इंटेलिजेंस... रियल-टाइम इंटेलिजेंस हम लोग को लगातार मिलती रहती है।
तो इन्हीं इंटेलिजेंस पर काम करते हुए हम लोगों ने न सिर्फ वहां पर BDDS की यूनिट्स, डॉग स्क्वॉड की यूनिट्स लगातार चेकिंग के लिए लगाई हैं, ATS की यूनिट एक खड़ी की है। साथ ही हमारी खुद की जनपद पुलिस भी है। हमने कई जगहों पर मोर्चे बना के और वहां पर राउंड द क्लॉक हमने आर्म्ड आदमी डिप्लॉय कर दिया है।
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर में सावन के महीने में शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी और सख्त की जा रही है। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में बंकर तैयार किए गए हैं, जहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने ऑटोमेटिक हथियारों से लैस जवान तैनात किए गए हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
बरेली में बदायूं के कछला से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने फूल बरसाए।
- कॉपी लिंक
सहारनपुर में कांवड़ियों की भीड़ है। हरिद्वार से जल लेकर काफी संख्या में कांवड़िए आ रहे हैं। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त आगे बढ़ रहे हैं।
- कॉपी लिंक
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा किंगकांग कांवड़ियों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेरठ में स्कूटी पर सवार किंगकांग को देखने के लिए जगह-जगह शिवभक्त और बच्चे जुट रहे हैं।
रोहित ने बताया- यह उनकी तीसरी कांवड़ यात्रा है। मेरे साथ मेरा दोस्त रोहन भी है। रोहन स्कूटी चला रहा है। जबकि रोहित किंगकांग बनता है। रोहित ने कहा- हर साल वह सामान्य तरीके से कांवड़ लेकर जाते थे, लेकिन इस बार कुछ अलग करने का विचार आया। इसी वजह से उन्होंने किंगकांग का रूप धारण किया, ताकि रास्ते में शिवभक्तों का मनोरंजन करने के साथ यात्रा को यादगार बनाया जा सके। इसके लिए उन्होंने करीब एक महीने तक रिहर्सल भी की।
किंगकांग का कॉस्ट्यूम काफी मोटा और वजनदार है। रोहित ने बताया कि पोशाक के अंदर गर्मी कम करने के लिए पीछे छोटा पंखा लगाया गया है, फिर भी इसे घंटों पहनकर चलना आसान नहीं है। उनका कहना है कि भोलेनाथ का नाम लेकर निकलने के बाद धूप और गर्मी की ज्यादा चिंता नहीं रहती।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- अतीक के बेटों के लिए बेकाबू हुई भीड़: पुलिसवालों ने थप्पड़ बरसाए, बंदूक की बट मारी, गम के बीच हंगामे की कहानी का VIDEO
- स्कूली बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर: अर्धनग्न लाश झाड़ियों में फेंकी थी; बुलंदशहर में मां बोली- दरिंदा मारा गया...खुश हूं
- भास्कर एक्सक्लूसिवअतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी: तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया; बुआ से बोले- ये क्या हो गया
- विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर 'पास' लगवाया, PhD की फीस आधी कराने की सिफारिश की
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी के मंच के पास उड़ा ड्रोन, पुलिस में हड़कंप: SSP बोले- युवक को पकड़ा; सहारनपुर में भाजपा विधायक ने कांवड़ियों के पैर दबाए - Meerut News

लाखों रुपए के नोटों से सजी दो कांवड़ की सुरक्षा में लगी यूपी पुलिस, देखने वालों का लगा तांता - up police guards haridwar kanwars decorated with cash

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत


