सावन और कांवड़ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए विशेष साफ-सफाई और व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफाई समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी तरह की समस्या न हो।

सौजन्य से:- Hindustan
कांवड़ मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें : योगी
समीक्षा -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की समीक्षा बैठक -नदियों के जलस्तर और
गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शिवालयों और मंदिरों में विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। तैयारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर भी सफाई समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी तरह की समस्या न हो। उन्होंने मंदिरों के आसपास स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास परियोजनाओं के साथ बाढ़ बचाव और सावन की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ से बचाव की सभी तैयारियां पूरी कर लें। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के साथ बांधों की नियमित निगरानी की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने परियोजनाओं की निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर विलंब न होने पाए.
तिरंगा यात्रा भव्य हो
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रमुख चौराहों, सरकारी इमारतों और कार्यालयों को सजाने तथा शहर से लेकर देहात तक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह प्रयास करने को कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


