कानपुर, फतेहपुर और गाजियाबाद को बड़ी सौगात, यूपी में खुलेंगी तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी; लेटर जारी - up gets 3 new private universities ghaziabad kanpur fatehpur
कानपुर, फतेहपुर और गाजियाबाद को बड़ी सौगात, यूपी में खुलेंगी तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी; लेटर जारी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन के लिए प्राधिकार पत्र सौं…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर, फतेहपुर और गाजियाबाद को बड़ी सौगात, यूपी में खुलेंगी तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी; लेटर जारी
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन के लिए प्राधिकार पत्र सौंपे हैं। इनमें गाजियाबाद, कानपु ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी में तीन नए निजी विश्वविद्यालय होंगे संचालित।
- गाजियाबाद, कानपुर, फतेहपुर में खुलेंगे नए विश्वविद्यालय।
- उच्च शिक्षा मंत्री ने सौंपे संचालन प्राधिकार पत्र।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने संचालन प्राधिकार पत्र सौंप दिए हैं। इनमें गाजियाबाद का अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के बिल्हौर स्थित महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय और फतेहपुर का ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय शामिल हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसाइटी, कानपुर के महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के लिए स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट और फतेहपुर के ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय के लिए एंग्लो संस्कृत कालेज के प्रतिनिधियों ने प्राधिकार पत्र प्रदान किए।
यह भी पढ़ें- भारतीय परंपरा को मिलेगा बढ़ावा, यूपी के 5000 से अधिक स्टूडेंट वाले उच्च शिक्षण संस्थानों में बनेगी शोधपीठ
इन विश्वविद्यालयों को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 में संशोधन अध्यादेशों के तहत स्वीकृति दी गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UPTET Result 2026 Live आखिर कब जारी होगा यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट यहां देखें अपडेट - uptet result 2026 live updates will be released any time at upesscupgovin candidate keep ready their roll number

लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार शीघ्र लाएगी नई यूथ पॉलिसी, विधान भवन प्रांगण से सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा - up government will soon introduce a new youth policy cm yogi adityanath made the announcement from the vidhan bhavan premises


