सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश यूपी चुनाव से पहले वोट वाइब सर्वे के आंकड़े अखिलेश यादव के लिए खुशखबरी की तरह आए हैं. दरअसल, 41.1 फीसदी जनता ने NDA तो 41.2 फीसदी जनता न…

सौजन्य से:- ABP News
सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
यूपी चुनाव से पहले वोट वाइब सर्वे के आंकड़े अखिलेश यादव के लिए खुशखबरी की तरह आए हैं. दरअसल, 41.1 फीसदी जनता ने NDA तो 41.2 फीसदी जनता ने इंडिया अलायंस के जीतने की उम्मीद जताई है. टक्कर कांटे की है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य में सियासी बयार तेज है. सत्तारूढ़ गठबंधन कुर्सी बचाने तो विपक्षी गठबंधन कुर्सी पाने की जुगत में लग चुका है. इस बीच बड़ा सवाल यह है कि यूपी की जनता क्या चाहती है? इस सवाल का जवाब वोट वाइब के स्टेट वाइब सर्वे से मिला है. यूपी में मुख्य तौर पर दो गठबंधन हैं- बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाला इंडिया अलायंस, जिसका हिस्सा कांग्रेस भी है. सर्वे में जनता से सवाल किया गया कि आगामी यूपी चुनाव में वे किस गठबंधन के जीतने की उम्मीद करते हैं?
सर्वे में जनता के जवाब के बाद जो आंकड़े निकल कर सामने आए हैं, उस हिसाब से 41.1 फीसदी लोगों ने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए के जीतने की उम्मीद जताई है. वहीं, 41.2 फीसदी लोगों का मानना है कि अखिलेश यादव की इंडिया अलायंस भी चुनाव जीत सकती है. यह आंकड़ा कुछ हद तक अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए खुशखबरी की तरह देखा जा रहा है. दोनों ही प्रमुख दलों में कांटे की टक्कर तो है, लेकिन इस सर्वे में सपा नीट इंडिया अलायंस के लिए पॉइंट वन फीसदी ज्यादा जनता ने समर्थन दिया.
यह भी पढ़ें: योगी या अखिलेश... किसे अगला सीएम देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे ने चौंकाया
वहीं, 4.4 प्रतिशत लोगों ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी और 2.8 प्रतिशत लोगों ने अन्य दलों पर भरोसा जताया. इसके अलावा करीब 10.5 फीसदी लोग ऐसे रहे जिनका मानना है कि वह अभी कुछ नहीं कह सकते. चुनाव के दौरान ही निर्णय लेंगे.
'कांटे की टक्कर' और परसेप्शन का खेल
दरअसल, जब जनता से सवाल किया गया कि वे किस गठबंधन को वोट देंगे तो 41.8 फीसदी ने NDA और 38.7 फीसदी ने INDIA का नाम लिया. ऐसे में वोट शेयर का अंतर महज 3.1 प्रतिशत बनता है. हालांकि, सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि 'कौन जीतेगा' के सवाल पर दोनों गठबंधन- बीजेपी 41.1% और इंडिया अलायंस 41.2% पर पूरी तरह बराबर खड़े दिख रहे हैं. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यूपी की जनता में धारणा बन चुकी है कि दोनों दलों में मुकाबला बिल्कुल बराबरी का हो सकता है.
यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव 2027 में CM की पहली पसंद कौन? सर्वे में यह नाम आया सामने
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


