होमधर्म-आस्था‘UP के मुकाबले कोई राज्य नहीं', ताज पैलेस के उद्घाटन पर CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- यूपी है ‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’
धर्म-आस्था

‘UP के मुकाबले कोई राज्य नहीं', ताज पैलेस के उद्घाटन पर CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- यूपी है ‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर ‘Think Big, Think Like UP’ यानी ‘बड़ा सोचो, यूपी जैसा सोचो’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश असीमित संभावनाओं वाला राज्य है और अब देश का ‘हॉट लैंड’ बन चुका है। उन्होंने…

Navbharat Times के अनुसार19 अगस्त 2026 को 06:55 pm बजे
‘UP के मुकाबले कोई राज्य नहीं', ताज पैलेस के उद्घाटन पर CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- यूपी है ‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’

सौजन्य से:- Navbharat Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर ‘Think Big, Think Like UP’ यानी ‘बड़ा सोचो, यूपी जैसा सोचो’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश असीमित संभावनाओं वाला राज्य है और अब देश का ‘हॉट लैंड’ बन चुका है। उन्होंने होटल ताज पैलेस के उद्घाटन को लखनऊ के बढ़ते पर्यटन और निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।

लखनऊ बना तीसरा शहर, जहां ताजमहल और ताज पैलेस दोनों

सीएम योगी ने कहा कि मुंबई और दिल्ली के बाद लखनऊ देश का तीसरा शहर है, जहां ताज ग्रुप के ‘ताजमहल’ और ‘ताज पैलेस’ दोनों ब्रांड मौजूद हैं। उन्होंने होटल के एमडी को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना ‘Think Big, Think Like UP’ की सोच से जुड़ती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज, अयोध्या, काशी और मथुरा-वृंदावन जैसे शहरों में भी ऐसे होटल की मांग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का विस्तार और तेजी से होगा।

‘भारत की आत्मा यूपी में बसती है’

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में बसती है। उन्होंने अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, काशी, प्रयागराज और भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि मां गंगा, यमुना और सरयू जैसी नदियां भी उत्तर प्रदेश की पहचान का हिस्सा हैं। सीएम के मुताबिक, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर अब दिखाई दे रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनने के समय उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर था, जबकि 2025 में करीब 156 करोड़ पर्यटकों ने काशी, प्रयागराज, मथुरा-वृंदावन और अयोध्या समेत प्रदेश के प्रमुख स्थलों का रुख किया।

‘यूपी के मुकाबले कोई राज्य नहीं आता’

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के साथ विरासत को जोड़ने पर जोर देते हैं। इसी सोच के तहत उत्तर प्रदेश में विकास और विरासत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है और अब दुनिया का कोई देश या भारत का कोई अन्य राज्य यूपी की संभावनाओं के मुकाबले नहीं आता।

सीएम ने ताज ग्रुप के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1903 में मुंबई में ताज ग्रुप का पहला होटल बना था। इसके बाद दिल्ली और अब लखनऊ में भी ताज के दोनों प्रमुख ब्रांड मौजूद हैं।

जापान का प्रतिनिधिमंडल होगा होटल का पहला अतिथि

मुख्यमंत्री ने हाल में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जापान के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रीन हाइड्रोजन, आधुनिक तकनीक, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ऑटोमोबाइल समेत कई क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है।योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जापान से आया प्रतिनिधिमंडल ताज पैलेस का पहला अतिथि होगा। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश और जापान के बीच बढ़ते कारोबारी संबंधों का संकेत बताया।

ताज पैलेस से 600 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े होटल केवल एक इमारत या किसी व्यक्ति का निवेश नहीं होते, बल्कि वे पूरे हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को प्रभावित करते हैं। ऐसे होटल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, समारोह, मांगलिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।सीएम योगी के मुताबिक, ताज पैलेस में करीब 600 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि इसकी सप्लाई चेन से जुड़कर सैकड़ों अन्य लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के विस्तार से रोजगार के साथ-साथ निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें