होमधर्म-आस्थासीएम योगी ने किया लखनऊ के ताज पैलेस का उद्घाटन: बोले- भारत की आत्मा यूपी में बसती है, प्रदेश हार्टलैंड ऑफ इंडिया - Lucknow News
धर्म-आस्था

सीएम योगी ने किया लखनऊ के ताज पैलेस का उद्घाटन: बोले- भारत की आत्मा यूपी में बसती है, प्रदेश हार्टलैंड ऑफ इंडिया - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - CM Yogi Inaugurates Taj Palace Lucknow | UP Is Heartland Of India सीएम योगी ने किया लखनऊ के ताज पैलेस का उद्घाटन:बोले- भारत की आत्मा यूपी में बसती है, प्रदेश हार्टलैंड ऑफ…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 अगस्त 2026 को 06:55 pm बजे
सीएम योगी ने किया लखनऊ के ताज पैलेस का उद्घाटन:  बोले- भारत की आत्मा यूपी में बसती है, प्रदेश हार्टलैंड ऑफ इंडिया - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- CM Yogi Inaugurates Taj Palace Lucknow | UP Is Heartland Of India

सीएम योगी ने किया लखनऊ के ताज पैलेस का उद्घाटन:बोले- भारत की आत्मा यूपी में बसती है, प्रदेश हार्टलैंड ऑफ इंडिया

- कॉपी लिंक

लखनऊ के विभूति खंड स्थित न्यू गोमती नगर सेंटर में बुधवार को नए ताज पैलेस होटल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उद्घाटन समारोह में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, निवेश और हॉस्पिटैलिटी क्षमता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि

सीएम बोले- यूपी ने अपनी पहचान को फिर पहचाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, काशी और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र उत्तर प्रदेश में हैं। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली, ज्ञानस्थली और महापरिनिर्वाण स्थली भी प्रदेश में है। गंगा, यमुना और सरयू जैसी नदियां यूपी की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक प्रदेश ने अपनी क्षमताओं और पहचान को नजरअंदाज किया। इसका परिणाम पहचान के संकट के रूप में सामने आया। पिछले साढ़े 9 वर्षों में सरकार ने प्रदेश की क्षमता को पहचाना और इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में काम किया। इसका परिणाम आज यूपी में दिखाई दे रहा है।

एक साल में 156 करोड़ पर्यटक आने का दावा

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुकाबले कोई राज्य नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साल में 156 करोड़ पर्यटकों का यूपी आना प्रदेश की बढ़ती पर्यटन क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक जिला, एक उत्पाद के बाद अब सरकार एक जिला, एक व्यंजन को भी नई पहचान देने का काम कर रही है। इससे स्थानीय उत्पादों और खानपान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

जापान के 200 से ज्यादा निवेशक और सीईओ आए

मुख्यमंत्री ने बताया कि वे दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान निवेश बैठक के बाद लखनऊ पहुंचे हैं। इस बैठक में जापान के 200 से ज्यादा विदेशी निवेशक, उद्योगपति और सीईओ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जापान ने अपनी तकनीक और शोध के क्षेत्र में दुनिया में अलग पहचान बनाई है। जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ दिनभर अलग-अलग तकनीकी सत्र हुए। सीएम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस होटल में सबसे पहले ठहरने वाले मेहमानों में यूपी-जापान निवेश बैठक का पूरा प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।

लखनऊ में ताज ब्रांड का विस्तार

ताज पैलेस के शुरू होने के साथ लखनऊ में आईएचसीएल की मौजूदगी और मजबूत हुई है। गोमती नगर के विभूति खंड में स्थित यह होटल शहर के प्रमुख कारोबारी और संस्थागत क्षेत्रों के नजदीक है। होटल को बड़े कारोबारी कार्यक्रमों, निवेशकों, पर्यटकों और उच्चस्तरीय आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लक्सस हॉस्पिटैलिटी से साझेदारी

ताज पैलेस का विकास लखनऊ की लक्सस हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में किया गया है। कंपनी को सिंह परिवार द्वारा प्रमोट किया गया है। कंपनी के निदेशक अमित सिंह और अर्पित सिंह, एपीको इंफ्राटेक के प्रबंध निदेशक अनिल सिंह के बेटे हैं। ताज होटल के लिए आईएचसीएल और लक्सस हॉस्पिटैलिटी के बीच साझेदारी की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। अब होटल के उद्घाटन के साथ लखनऊ के लग्जरी होटल सेक्टर में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है।

करीब 1000 करोड़ की बताई जा रही परियोजना

ताज पैलेस होटल की अनुमानित परियोजना लागत करीब 1000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। होटल में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बड़े बैंक्वेट और कारोबारी आयोजनों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे लखनऊ में पर्यटन और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें