होमधर्म-आस्थायूपी चुनाव 2027: रायबरेली में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव
धर्म-आस्था

यूपी चुनाव 2027: रायबरेली में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव

यूपी चुनाव 2027: रायबरेली में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव 2027 चुनाव में दलों से नहीं, सीधे जनता से होगा बसपा का गठबंधन: विश्वनाथ पाल By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 19…

ETV Bharat के अनुसार19 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
यूपी चुनाव 2027: रायबरेली में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी चुनाव 2027: रायबरेली में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव

2027 चुनाव में दलों से नहीं, सीधे जनता से होगा बसपा का गठबंधन: विश्वनाथ पाल

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 19, 2026 at 8:51 AM IST

रायबरेली: साल 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी जनता से गठबंधन करके अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी. यह बात बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कही है.

बूथ को मजबूत करने पर जोर: रायबरेली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि बहन मायावती के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. विश्वनाथ पाल ने कहा कि रायबरेली में हमारे साथी बूथ वाइज गांव-गांव जा रहे हैं और जनता का गठबंधन तैयार कर रहे हैं.

मायावती की होगी सत्ता में वापसी: समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में अन्य पार्टियों की क्या तैयारी है इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते, लेकिन साल 2007 में उनकी पार्टी ने बिना किसी दल के साथ गठबंधन किये बिना जनता से गठबंधन करके बहुमत की सरकार बनाई थी. इस बार 2027 चुनाव में भी हमारे सभी कार्यकर्ता बड़ी मेहनत से लगे हैं. गांव-गांव जा रहे हैं.

हम दलों का नहीं बल्कि जनता गठबंधन तैयार करेंगे और अपने अकेले दम पर बहुजन समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी. बहन जी के निर्देश पर हम सभी पदाधिकारी और छोटे-छोटे कार्यकर्ता जुटे हुए हैं.- विश्वनाथ पाल, प्रदेश अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी

इस मौके पर मंडल प्रभारी अशोक गौतम, सुशील कुमार मुन्ना, अनुनेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र पासी, जिलाध्यक्ष विजय अम्बेडकर, राकेश गौतम, शिव सागर अग्रहरि, राम किशोर पासी, गंगा सागर सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे. बैठक में पूर्व लोकसभा व राज्यसभा सांसद घनश्याम चन्द्र खरवाल भी मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें: BJP सांसद कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP के नेता का आया रिएक्शन, कहा- "ऐसे बयान कभी ना दें"

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें