होम›सेहत›UP में इन महिलाओं को मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा
सेहत

UP में इन महिलाओं को मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा

UP में इन महिलाओं को मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी. यूपी के परिवहन मंत्री दया…

ABP News के अनुसार24 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
UP में इन महिलाओं को मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा

सौजन्य से:- ABP News

UP में इन महिलाओं को मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा

उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी. यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसका ऐलान किया है.

उत्तर प्रदेश में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी हो रही है. योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसका ऐलान किया है. उन्होंने कहा प्रदेश में अब 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी. जल्द ही सीएम योगी इसका ऐलान कर सकेंगे.

परिवहन मंत्री रविवार को बलिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने तिखमपुर के एक होटल में आयोजित रक्षा बंधन मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस दौरान दयाशंकर सिंह ने 60 साल की महिलाओं को यूपी रोडवेज की सभी बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा का ऐलान किया है.

60 साल से अधिक की महिलाओं को निशुल्क यात्रा

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिलाओं को आजीवन निशुल्क यात्रा का ये बहुत बड़ा तोहफा है. ये विधान सभा मे पास भी हो गया है, इसके लिए साल 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट भी हो गया हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे. आज सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी. जिसमें मुख्यमंत्री जो निर्णय लेंगे वो ही आगे किया जाएगा.

बुजुर्ग महिलाओं को आजीवन यूपी रोडवेज़ बसों में यात्रा के लिए सड़क परिवहन निगम को प्रतिकर भुगतान के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है. मंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश की योगी सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है. महिला कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई क़दम उठाए गए हैं, जिससे साफ़ है कि सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है.

दयाशंकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश की लाखों बुजुर्ग महिलाओं को फायदा होगा और उन्हें अपनी पारिवारिक, धार्मिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी जरुरतों के लिए बसों में यात्रा करने में आसानी होगी.

यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें