प्रयागराज में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत - under construction nagar nigam zonal office part collapsed in khuldabad at prayagraj a man dead
प्रयागराज में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत प्रयागराज के खुल्दाबाद में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें HighLigh…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत
प्रयागराज के खुल्दाबाद में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें
HighLights
- घटनास्थल पर अफरा-तफरी रही, मलबा हटाकर दबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया
- खसरा बनवाने के लिए जोनल कार्यालय गया था खुर्शीद, हादसे की जद में आ गया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में खुल्दाबाद स्थित नगर निगम कके जोनल कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का हिस्सा गुरुवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा।
मलबे में दबकर जिस व्यक्ति की जान गई, उसकी पहचान जेके आशियाना निवासी खुर्शीद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुर्शीद खसरा बनवाने के लिए जोनल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन हिस्से का मलबा उनके ऊपर गिर गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर खुर्शीद को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में नाना पाटेकर ने की थी प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘संकल्प’ की शूटिंग, यूपी की पॉलिसी की सरहाना - film actor nana patekar done shooting of prakash jha sankalp in lucknow praised yogi adityanath government policies

Barabanki News: एआई से सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने पर मुकदमा

गोमती की बाढ़ से लखनऊ को बचाने का CM योगी का महाप्लान, 2000 करोड़ से नैमिषारण्य तक बनेगा 115 KM लंबा सुरक्षा बांध


