होम›क्राइम›पितृ अमावस्या पर आज से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों से जाएंगे वाहन
क्राइम

पितृ अमावस्या पर आज से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों से जाएंगे वाहन

पितृ अमावस्या पर आज से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों से जाएंगे वाहन पितृ अमावस्या पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। 1…

Hindustan के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 03:04 am बजे
पितृ अमावस्या पर आज से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों से जाएंगे वाहन

सौजन्य से:- Hindustan

पितृ अमावस्या पर आज से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों से जाएंगे वाहन

पितृ अमावस्या पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। 10 अक्टूबर की शाम तक डायवर्जन जारी रहेगा। पुलिस ने तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।

पितृ अमावस्या पर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर अमरोहा में आज से रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। पुलिस ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। यह रूट दस अक्टूबर की शाम तक डायवर्जन रहेगा। बृजघाट व तिगरी गंगाधाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शनिवार को पितृ अमावस्या है। जिसे लेकर शुक्रवार की शाम से ही हाईवे पर रूट डायवर्जन रहेगा। लाखों की संख्या में बृजघाट व तिगरी गंगाधाम में भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं गुरुवार को सीओ अंजलि कटारिया ने तिगरी में स्थित गंगाघाटों का निरीक्षण किया। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वहीं यातायात सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन करने के निर्देश दिए गए। टीआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम से शनिवार की शाम तक रूट डायवर्जन रहेगा।

रामपुर से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात

रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर क्षेत्र के शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी जनपद मुरादाबाद, चन्दौसी, बहजोई से गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलिया कट सिम्भावली हापुड़ होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन किया जाएगा।

मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात

मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन जनपद मुरादाबाद से डायवर्ट होकर सम्भल खिरनी, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिम्भावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेगें।

मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात

मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जायेगा।

अमरोहा से गाजियाबाद, मेरठ-दिल्ली जाने वाला यातायात

अमरोहा से अतरासी तिराहा से पुलिस चौकी से हसनपुर मंगरौला गवां रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिम्भावली हापुड़ होते हुए आवगमन करेगा।

गजरौला से हापुड गाजियाबाद दिंल्ली जाने वाला यातायात

गजरौला चौपला से डायवर्ट होकर हसनपुर मंगरौला गवां रोड़, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिंभावली हापुड़ होते हुए आवगमन करेगा।

चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात

चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी तथा हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर से जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

संभल से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात

संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, सम्भल, खिरनी गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिंभावली हापुड़ होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेगें

दिल्ली- गाजियाबाद से बरेली लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात

दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली, लखनऊ की ओर वाले भारी वाहनों को लालकुआं तथा खडलिया कट सिंभावली हापुड़ गंगा एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली, लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।

हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाला यातायात

हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन गढ़ चौपला, स्याना, खडलिया कट सिम्भावली हापुड़ गंगा एक्सप्रेस से अथवा जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें