वाराणसी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी 500 किताबों की प्रदर्शनी; 'नमो बुक फेस्ट' में उमड़ रहे जेन-जी, जेन-अल्फा
वाराणसी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी 500 किताबों की प्रदर्शनी; 'नमो बुक फेस्ट' में उमड़ रहे जेन-जी, जेन-अल्फा बुक प्रदर्शनी देखने आए साहित्यकार ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन हम सभी के लिए किसी प्रेरणा से काम नहीं है. By…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी 500 किताबों की प्रदर्शनी; 'नमो बुक फेस्ट' में उमड़ रहे जेन-जी, जेन-अल्फा
बुक प्रदर्शनी देखने आए साहित्यकार ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन हम सभी के लिए किसी प्रेरणा से काम नहीं है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : October 9, 2026 at 8:21 AM IST
वाराणसी: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके जीवन से जुड़ी 500 किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसके लिए 'नमो बुक फेस्ट' का आयोजन किया गया है. इस प्रदर्शनी को अलग-अलग भागों में बांटा गया है. कहीं पर सिक्योरिटी पॉलिसी तो कहीं पर फॉरेन पॉलिसी एंड डिप्लोमेसी की किताबें हैं. कहीं पर उनके जीवन और आदर्शो को लेकर तो कहीं पर सामाजिक फैसले और आध्यात्मिक जीवन से जुड़ी किताबें हैं.
इस बुक फेस्टिवल का आयोजन पीएम मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर किया गया है. वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में यह प्रदर्शनी लगी है. यहां पर बड़े-बड़े साहित्यकार युवाओं के सवालों का जवाब दे रहे हैं. इसके लिए संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. वहीं, दूसरी ओर स्कूली बच्चे फेस्टिवल के जरिए पीएम मोदी के जीवन से जुड़े हुए हर पहलू को जान और समझ रहे हैं.
पीएम मोदी जैसा कोई नहीं: प्रदर्शनी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक देश में ऐसा कोई राजनेता नहीं है, जो इतने सालों तक उच्च पद पर बैठकर जनता की सेवा करता रहा हो. साथ हीं खुद को प्रधान सेवक कहता हो.
अपने सेवा काल में पीएम मोदी ने राज्य और देश के जनता की सेवा में जो भी योगदान दिया, सुरक्षा को लेकर, राजनीतिक सफर को लेकर जो भी बिंदु रहे, उनको इस प्रदर्शनी में किताबों के जरिए लोगों तक प्रस्तुत किया गया है.
उन्होंने कहा कि इसमें जेन-जी, जेन-अल्फा बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रहे हैं. यदि आप देखेंगे तो यहां पर स्कूल के बच्चे स्कूली यूनिफॉर्म में विद्यालय पूरा करके यहां पहुंचे हैं और वह इन किताबों के जरिए पीएम मोदी के जीवन को जान और समझ रहे हैं.
यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है. प्रधानमंत्री जी विकसित भारत की बात करते हैं. वह युवाओं के जरिए ही धरातल पर उतर सकती है और इसके तहत यहां पर बुक प्रदर्शनी लगाई गई है.
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता: बुक प्रदर्शनी देखने आए साहित्यकार अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन हम सभी के लिए किसी प्रेरणा से काम नहीं है. उनके जीवन के हर पहलू को जानना, उनके आदर्शों को समझना हमें जीवन की नई राह दिखाएगा.
आज वह विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. इसके साथ ही उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए जिस तरीके से अपना योगदान दिया, वह बिल्कुल अतुलनीय है. ऐसे में हजारों लेखकों ने उनके ऊपर किताबें लिखी हैं.
इनमें से आज उत्तर प्रदेश में पहली बार उनके ऊपर लिखी गई किताबों की एक बड़ी प्रदर्शनी लगाई गई है. यह हम सभी लोगों के लिए खासकर युवाओं के लिए प्रेरणादायी है.
अलग-अलग कॉरिडोर में मेला: युवाओं ने बताया कि,इसमें 500 से ज्यादा किताबें हैं. जिसे देश के अलग-अलग लेखकों ने लिखा है. अलग-अलग कॉरिडोर में लगाया गया है. उन्होंने बताया कि देश की सुरक्षा को लेकर के जो भी फैसले लिए गए, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर, धारा 370 जैसे बिंदु प्रमुख हैं, उनका एक अलग सिक्योरिटी कॉरिडोर बना है.
उन्होंने भारत के विकास को लेकर के जो भी प्लानिंग की, जिन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया, उस पर लिखी गई किताबों का अलग कॉरिडोर बना है. इस तरीके से चार से पांच कॉरिडोर में पीएम मोदी की किताबों को लगाया गया है जो हर कोई पसंद कर रहा है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए RLD की तैयारी; बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच पर जोर

दीवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट की बैठक में फ्री सिलिंडर समेत कई प्रस्ताव होंगे पास - yogi cabinet decisions free lpg sarees for anganwadi workers

गोरखपुर: 1000 करोड़ का बजट और AI टेक्नोलॉजी भी फेल! आखिर क्यों हर साल डूब जाता है सीएम योगी का शहर?


