यूपी विधानसभा चुनाव के लिए RLD की तैयारी; बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच पर जोर
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए RLD की तैयारी; बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच पर जोर बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की. By ETV Bharat Utta…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए RLD की तैयारी; बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच पर जोर
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : October 9, 2026 at 7:38 AM IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं. राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी उपस्थित रहे.
बैठक में प्रदेश संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सदस्यता अभियान और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रियता यह दर्शाती है कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक समर्थन मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों, ग्रामीण समाज और आम आदमी के हितों को राजनीति के केंद्र में स्थापित किया. राष्ट्रीय लोकदल उसी विचारधारा और मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती और व्यापक विस्तार देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं. कार्यकर्ताओं के बीच लगातार संवाद, उनकी समस्याओं को समझना और उनके सुझावों को संगठनात्मक निर्णयों में उचित महत्व देना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि संगठन को सिर्फ जिला, विधानसभा या मंडल स्तर तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि उसकी वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं से बनती है.
उन्होंने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करें और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें. गांव, कस्बे और शहरों में लोगों के बीच पहुंचकर स्थानीय समस्याओं को समझना और उन्हें संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाना पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं. प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझावों को संगठनात्मक स्तर पर उचित महत्व दिया जाएगा.
राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है. युवाओं, किसानों, महिलाओं और श्रमिकों के साथ संवाद बढ़ाकर उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाना निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है.
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्रदेश संगठन की प्राथमिकता है. प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन से जोड़ने और उसकी भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और संवाद का सिलसिला और तेज किया जाएगा.
राष्ट्रीय महासचिव और संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा हमेशा किसान, मजदूर, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों से जुड़ी रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की. अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों और संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव रखे.
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेश यादव, पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य चंद्रबली यादव, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, विश्वेशनाथ मिश्रा, रजनीकांत मिश्रा, विमलेश पाठक, चंद्रकांत अवस्थी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, संत कबीर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह सैंथवार, तराई क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक, लखनऊ जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी, बस्ती जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, बिलाल अहमद, शिव प्रसाद द्विवेदी, राजकुमार ओझा, राम अचल, अरविंद सिंह महंत, अमरेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, किरण सिंह, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, अफसर अली, रामसजीवन पटेल, प्रमोद शुक्ला, अशोक तिवारी, सम्राट चौहान, रामगोपाल चंदेल, रमेश कश्यप, माया देवी, विकास सिंह भैंसा, मोहित डागुर, बीके शुक्ला, साजिद खान, मोहसिन राजा, अजय सिंह, सुमित सिंह, मुकेश वर्मा, मंजू शुक्ला, नरेंद्र श्रीवास्तव, शहजाद और विनोद खन्ना समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी 500 किताबों की प्रदर्शनी; 'नमो बुक फेस्ट' में उमड़ रहे जेन-जी, जेन-अल्फा

दीवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट की बैठक में फ्री सिलिंडर समेत कई प्रस्ताव होंगे पास - yogi cabinet decisions free lpg sarees for anganwadi workers

गोरखपुर: 1000 करोड़ का बजट और AI टेक्नोलॉजी भी फेल! आखिर क्यों हर साल डूब जाता है सीएम योगी का शहर?


