स्वतंत्रता दिवस पर UP रोडवेज यात्रियों को सौगात, कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी 15 नई ई-बसें - up roadways gifts passengers on independence day 15 new e buses to run from kanpur to lucknow and prayagraj
स्वतंत्रता दिवस पर UP रोडवेज यात्रियों को सौगात, कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी 15 नई ई-बसें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर से लखनऊ और प्रयागराज के लिए 15 नई ई-बसों का संचालन शुरू होगा। इन वातानुकूलित बसों का…

सौजन्य से:- Jagran
स्वतंत्रता दिवस पर UP रोडवेज यात्रियों को सौगात, कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी 15 नई ई-बसें
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर से लखनऊ और प्रयागराज के लिए 15 नई ई-बसों का संचालन शुरू होगा। इन वातानुकूलित बसों का संचालन झकरकटी बस अड्डे से होगा, ...और पढ़ें
HighLights
- आठ बसें लखनऊ और सात बसें प्रयागराज रूट पर चलेंगी, किदवईनगर डिपो परिसर में बन रहे चार्जिंग प्वाइंट
- 12 वर्ष का रसियन कंपनी से किया गया अनुबंध, 2.72 रुपये प्रति किमी निगम को देगी संस्था
जागरण संवाददाता, कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के लोगों को लखनऊ और प्रयागराज के लिए बेहतरीन सौगात देने जा रहा है। झकरकटी बस अड्डे से 15 अगस्त से 15 ई-बसों का संचालन होने जा रहा है। इनके लिए निगम ने रसियन कंपनी आरबी मोबिलिटी से 12 वर्ष तक के लिए अनुबंध किया है।
इन वातानुकूलित प्रत्येक बस की कीमत 1.56 करोड़ रुपये है। फिलहाल, कानपुर-लखनऊ और प्रयागराज रूट पर ई-बसों के संचालन की योजना तैयार है। इसमें तीन बसें भी किदवईनगर डिपो में पहुंच गई हैं।
वर्तमान में विभिन्न जिलों के लिए झकरकटी बस अड्डे से 900 एसी व साधारण बसों का संचालन हो रहा है। इनके साथ ही लखनऊ और प्रयागराज के यात्रियों के लिए 15 आधुनिक और हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसमें आठ बसें कानपुर से आलमबाग (लखनऊ) और सात बसें प्रयागराज के लिए चलेंगी।
आधुनिक बसों के संचालन के बदले कार्यदायी संस्था अनुबंध के आधार पर परिवहन निगम को 2.72 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान करेगी। किदवईनगर बस अड्डे पर इन ई-बसों के चार्जिंग के चार प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। अनुबंध के मुताबिक, कानपुर-लखनऊ के लिए नौ मीटर लंबी 35 सीटर आठ ई-बसें संचालित होंगी, जबकि कानपुर-प्रयागराज रूट पर 12 मीटर लंबी 51 सीटर वाली सात बसें चलेंगी।
अनुबंधित संस्था आरबी मोबिलिटी के अधिकारियों के मुताबिक, कानपुर से लखनऊ रूट पर बसों के संचालन की तैयारी हो गई है। मार्ग की स्थिति, स्टापेज और रूट आदि देखने-समझने के लिए ट्रायल चल रहा है। लखनऊ रूट पर 14 स्टापेज रहेंगे। कानपुर-लखनऊ रूट पर सबसे पहले 15 अगस्त के दिन से ई-बसों का संचालन शुरू कराया जा रहा है। प्रयागराज का रूट और यात्री किराये का निर्धारण होना बाकी है।
खबरें और भी
कानपुर-लखनऊ रूट पर ये रहेंगे स्टापेज
आजाद चौराहा, शेखपुर, गेंदनखेड़ा, उन्नाव बाइपास, दहीचौकी, अजगेन, नवाबगंज उन्नाव, भल्ला फार्म, आशा खेड़ा, सोहरामऊ, बानी, बंथरा, गौरी बाजार, अवध हास्पिटल, आलमबाग।
ई-बस का लखनऊ तक रहेगा 186 रुपये किराया
किदवईनगर डिपो के एआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनुबंधित संस्था की ओर से कानपुर से लखनऊ तक यात्री किराया 186 रुपये तय किया गया है। वैसे, साधारण रोडवेज बस का कानपुर से लखनऊ का किराया 123 रुपये है। जनरथ (तीन गुणे दो सीटर) एसी बस का 146 रुपये और जनरथ (दो गुणे दो सीटर) बस का किराया 159 रुपये है। प्रीमियम एसी बस का किराया 186 रुपये प्रति यात्री है।
यात्रियों को प्रदूषणमुक्त आरमदेह सुरक्षित सफर देने के लिए प्रदेश भर में 50 ई-बसों के संचालन को पांच रूट तय हुए हैं। इसमें कानपुर से लखनऊ व प्रयागराज रूट भी है। इस रूट पर 15 बसें चलाएंगे। 15 अगस्त से लखनऊ रूट से शुरूआत कर रहे हैं। बसों में केवल परिचालक और ई-टिकटिंग मशीन (ईटीएम) की व्यवस्था परिवहन निगम की रहेगी, शेष स्टाफ व मेंटीनेंस संस्था का रहेगा। लखनऊ के आलमबाग व किदवईनगर में बसों के चार्जिंग प्वाइंट बन गए हैं।
- धीरज, निदेशक-आरबी मोबिलिटी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश की रक्षा नीति: राज्य एयरोस्पेस निवेश को आकर्षित करने की कैसे योजना बना रहा है

उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति: प्रोत्साहन, पात्रता और निवेशकों को क्या पता होना चाहिए

उत्तर प्रदेश की बायो-प्लास्टिक नीति: क्या यह भारत का पीएलए विनिर्माण केंद्र बना सकता है


