होम›क्राइम›बेटे ने कराई थी दवा कारोबारी पिता की हत्या, कानपुर पुलिस का खुलासा
क्राइम

बेटे ने कराई थी दवा कारोबारी पिता की हत्या, कानपुर पुलिस का खुलासा

बेटे ने कराई थी दवा कारोबारी पिता की हत्या, कानपुर पुलिस का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने आरोपी बेटे विशाल को साक्ष्यों के आधार पर भेजा जेल. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 25, 2026 at 7:52 AM IST कान…

ETV Bharat के अनुसार25 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
बेटे ने कराई थी दवा कारोबारी पिता की हत्या, कानपुर पुलिस का खुलासा

सौजन्य से:- ETV Bharat

बेटे ने कराई थी दवा कारोबारी पिता की हत्या, कानपुर पुलिस का खुलासा

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी बेटे विशाल को साक्ष्यों के आधार पर भेजा जेल.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 25, 2026 at 7:52 AM IST

कानपुर: शहर के बेहद चर्चित मामलों में शामिल दवा कारोबार विनीत मनोचा हत्याकांड में गुरुवार को कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस ने अब एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि दवा कारोबारी की हत्या उनके बेटे सुब्रत ने नौकर विशाल संग मिलकर कराई थी.

बेटे को जुएं, सट्टा आदि का शौक था, जिसके चलते वह 40 से 50 लाख रुपये के कर्ज में डूब गया था. वहीं, बेटे का ये भी कहना था कि पिता के कई महिलाओं से संपर्क थे. उसे शक था, कि पिता पूरी संपत्ति किसी महिला के नाम कर दें, तो उसे क्या मिलेगा? वहीं, पिता हर माह बेटे को 40 हजार रुपये खर्च के लिए देते थे. जबकि बेटे सुब्रत को हर माह 55 हजार रुपये कर्ज चुकाना होता था. इसलिए बेटे ने पिता की दुकान में काम करने वाले नौकर विशाल संग मिलकर कई माह पहले ही हत्या की योजना बना ली थी. तय प्लानिंग के मुताबिक बेटे ने नौकर विशाल व उसके साथी राजकिशोर से मर्डर कराया.

गुरुवार को पुलिस ने बेटे विशाल को साक्ष्यों के आधार पर जेल भेज दिया. जबकि मर्डर के कुछ दिनों बाद ही कमिश्नरेट पुलिस ने ये ठोस दावा किया था कि दवा कारोबारी बहू शालू ने अपने ससुर की हत्या कराई थी. अब पुलिस भले ही ये कह रही हो कि उसके पास आरोपी बेटे के सभी साक्ष्य हैं, मगर, पुलिस की ये नई कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है.

उस दिन बेटे-बहू ने की थी पार्टी: कुछ दिनों पहले ही शहर की कल्याणपुर थाना पुलिस टीम के सदस्यों को इस मामले की जांच पड़ताल में एक ऐसा वीडियो मिला था, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया था. जिस रात दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या हुई थी, उस रात बेटे सुब्रत व बहू शालू ने एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें दोनों जमकर झूमते दिखे थे.

पुलिस ने जब इस मामले में दवा कारोबारी की बहू को अरेस्ट किया था, तब साक्ष्यों के आधार पर दावा किया था कि बहू ने ही हत्या कराई. हालांकि, अब पुलिस कमिश्नरेट के आला अफसरों का कहना है दवा कारोबारी की हत्या बेटे ने कराई, जिसमें उसने नौकर को पहले फ्लैट की डुप्लीकेट चाभी बनवाने का काम दिया था, फिर हत्या के लिए सुपारी की रकम भी तय की थी. वहीं, पकड़े जाने पर बेटे सुब्रत ने नौकर विशाल से कहा था, कि पुलिस के सामने उसका नाम न लेकर पत्नी शालू का नाम ले.

जिस दिन से जेल गई थी पत्नी शालू, उस दिन से चुप था सुब्रत: दवा कारोबारी हत्याकांड में पहले दिन से पुलिस को मृतक कारोबारी के बेटे सुब्रत पर शक था. पहले दिन जब पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, तो सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को आरोपी नौकर विशाल फ्लैट के अंदर जाता दिखा था, मगर, उस दिन बेटे सुब्रत ने उसे पहचानने तक से इंकार कर दिया था.

हालांकि, जब पुलिस ने बेटे सुब्रत की कॉल डिटेल्स की गंभीरता से स्टडी की, तो हत्या वाले दिन और उससे पहले आरोपी बेटे ने आरोपी नौकर विशाल से कई बार बात की थी, जिसकी पूरी डिटेल को फोन से डिलीट भी कर दिया गया था. वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस को जो सबसे चौंकाने वाले घटनाक्रम लगा, उसके तहत आरोपी बेटे सुब्रत ने अपनी पत्नी शालू के जेल जाने पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया था. न ही पत्नी की फिक्र को लेकर वह परेशान था. इससे पुलिस का बेटे पर और अधिक शक बढ़ गया था.

अब बड़ा सवाल पत्नी शालू का क्या होगा: पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने गुरुवार को वार्ता के दौरान कहा, पहले जो साक्ष्य मिले थे उसके आधार पर दवा कारोबारी की बहू शालू को जेल जरूर भेजा गया था, मगर, अब पूरी तरह से सच्चाई सामने आ गई है, जिसमें साफ है, कि आरोपी बेटे व दो हत्यारों ने ही दवा कारोबारी विनीत मनोचा का मर्डर किया. इसके बाद अब शालू की स्थिति को देखा जाएगा. अगर उसकी संलिप्तता नहीं है, तो उसके लिए जल्द कोई न कोई फैसला लेंगे.

वहीं, पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी आरोपियों ने तय किया था कि दवा कारोबारी को तकिए से उनका मुंह दबाकर मार देंगे, लेकिन, जब ऐसी परिस्थिति नहीं बनी तो हत्यारों ने चाकूओं से वार कर उनकी हत्या कर दी थी.

यह भी पढ़ें: कानपुर जलभराव पर भड़कीं मेयर प्रमिला पांडेय: अफसरों से पूछा- शहर के 312 तालाब कहाँ गए?

यह भी पढ़ें: 2027 चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी कानपुर को देंगे बड़ा तोहफा!, जानिए आपको क्या होगा फायदा?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें