तट से टकराया 'चक्रवात अर्नब', यूपी-दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश; गिर सकते हैं ओले
तट से टकराया 'चक्रवात अर्नब', यूपी-दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश; गिर सकते हैं ओले अर्नब चक्रवात और पश्चिम विक्षोभ की वजह से गुरुवार को उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिलसि…

सौजन्य से:- livehindustan.com
तट से टकराया 'चक्रवात अर्नब', यूपी-दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश; गिर सकते हैं ओले
अर्नब चक्रवात और पश्चिम विक्षोभ की वजह से गुरुवार को उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
चक्रवात 'अर्नब' का असर उत्तर प्रदेश के भी ज्यादातर राज्यों में देखने को मिल रहा है। मॉनसून की विदाई के समय भी उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा उत्तराखंड. जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़. बंगाल और मध्य प्रदेश में भी झमाझम बारिश होगी।
तबाही मचाने को तैयार चक्रवात
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात अर्नब ओडिशा, आंध्र प्रदेशष झारखंड, पश्चिमी बंगाल में पूरा असर दिखा रहा है। इस चक्रवात की वजह से कई राज्यों में 60 से 70 किमी प्रतिघंटे क रफ्तार से हवा चेलगी। मछुआरों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। चक्रवात की वजह से पेड़ों के उखड़ने और जन-जीवन के नुकसान की आशंका है।
आंध्र प्रदेश के कलिंगपटनम तट से टकराए तूफान के कारण दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भीषण बारिश का दौर जारी है। ओड़िशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है। ओडिशा में निचले और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से 8,082 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
आईएमडी ने बताया कि तट पार करते समय मौसम प्रणाली की गति करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे थी। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से अधिकतम हवाएं चलीं। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा और गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तथा इससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर केंद्रित था।
बंगाल में कल तक बारिश के आसार
पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। मेदिनीपुर में 94, पानागढ़ में 87 और कोलकाता में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल तट पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने और समुद्र के अशांत रहने की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश के 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया
आने वाले तीन दिनों में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी पर बने डीप डिप्रेशन यानी गहन अवदाब से गुरुवार को मौसम में बदलाव आया है। इस अवदाब के आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से टकराने के बाद प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 38 जिलों में बदली बारिश के बीच बिजली गिरने की आशंका है। अमौसी स्थित यूपी उत्तराखंड के मौसम मुख्यालय के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में झोंकेदार तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। खासतौर पर 25 और 26 सितम्बर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को दिल्ली में मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके सात ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में तेज हवाओं और रिमझिम बारिश की वजह से तापमान नीचे भी गिर सकता है।
आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित
अमरावती। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय हिस्सों में भारी बारिश से सड़कें और खेत जलमग्न हो गए तथा कई पेड़ उखड़ गए। विशाखापत्तनम में 28 सेंटीमीटर, कोय्यालागुडेम में 20 सेंटीमीटर और भीमुनिपट्टनम, काकीनाडा तथा पेड्डापुरम में 15-15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

नौकरी, मानदेय, कैशलेश इलाज, यूपी चुनाव से पहले नए लाभार्थी समूह तैयार करने में जुटी योगी सरकार

राम-रामायण और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, कलाकारों को एक मंच पर लाने की तैयारी में योगी सरकार

लखनऊ : वरुण विहार और नैमिष नगर में 10 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना, सीएम योगी ने किया भूमिपूजन - cm yogi launches varun vihar naimish nagar housing in lucknow


