UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने वाली पीएनसी इंफ्राटेक को तगड़ा झटका, तीन दिन में 13.94 फीसदी लुढ़का शेयर
{"_id":"6a77de14b15c25e9310752c7","slug":"kanpur-lucknow-expressway-developer-pnc-infratech-share-prices-fell-in-stock-market-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a77de14b15c25e9310752c7","slug":"kanpur-lucknow-expressway-developer-pnc-infratech-share-prices-fell-in-stock-market-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने वाली पीएनसी इंफ्राटेक को तगड़ा झटका, तीन दिन में 13.94 फीसदी लुढ़का शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने वाली पीएनसी इंफ्राटेक को तगड़ा झटका, तीन दिन में 13.94 फीसदी लुढ़का शेयर
Sun, 09 Aug 2026 07:25 AM IST
Arun Parashar
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:25 AM IST
सार
पांच अगस्त को कंपनी का शेयर 260 रुपये के आसपास था। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में अनियमितता की खबरें सामने आते ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया और शेयर गिरकर 224 रुपये के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे निर्माण में अनियमितता के आरोपों से घिरी भाजपा सांसद नवीन जैन के भाई की कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विवाद उजागर होने के बाद शेयर बाजार में कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। शेयरधारकों का विश्वास बुरी तरह डगमगा गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार महज तीन दिनों के भीतर पीएनसी इंफ्राटेक का शेयर 13.94 फीसदी तक टूट चुका है, जिससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
कंपनी के शेयरों में आ रही इस बड़ी गिरावट का मुख्य कारण हालिया विवाद बताया जा रहा है। वर्ष 2015 में शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद से कंपनी कई उतार-चढ़ाव भरे दौर से गुजरी है। 5 अगस्त को कंपनी का शेयर 260 रुपये के आसपास था। हालांकि, निर्माण कार्य में अनियमितता की खबरें सामने आते ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया और शेयर गिरकर 224 रुपये के करीब पहुंच गया। खास बात यह है कि पिछले एक साल से कंपनी के शेयर का प्रदर्शन दबाव में ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 अगस्त, 2025 को पीएनसी इंफ्राटेक का शेयर 300 रुपये के पार मजबूती से कारोबार कर रहा था। हालांकि इसके बाद लगातार अलग-अलग कारणों से मार्च 2026 तक यह गिरकर 160 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। अप्रैल से शेयर में रिकवरी देखने को मिली और शेयर दोबारा संभलकर 260 रुपये तक पहुंचा था, लेकिन नए विवाद ने तेजी पर फिर से ब्रेक लगा दिया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

पीएम मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, यूपी चुनाव पर मंथन तेज

दिल्ली में PM नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, शिष्टाचार मुलाकात - cm yogi adityanath in delhi met pm narendra modi and other leaders

टोल फ्री किया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, इससे सरकार को कितना नुकसान?


