पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई : योगी आदित्यनाथ - under the leadership of pm narendra modi india has carved a distinct identity for itself on the global stage yogi adityanath
पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई : योगी आदित्यनाथ PM Modi 25 Years: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया में पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित। H…

सौजन्य से:- Jagran
पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई : योगी आदित्यनाथ
PM Modi 25 Years: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया में पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित।
HighLights
- भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की उपलब्धियों और योगदान का किया बखान
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्र भी दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2001 में मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ सफर आज 25 वर्षों की अनथक जनसेवा की प्रेरणादायी गाथा बन चुका है। गुजरात के सीएम से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उनका हर भूमिका में एक ही ध्येय रहा है ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के एक ही ध्येय ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को समर्पित सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरु होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली में चल रहा BRICS समिट नए भारत का दर्शन करा रहा है। 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में BRICS समिट का आयोजन हो रहा है, जिसमें भारत की वैश्विक ताकत और बदलती भूमिका भी दिख रही है। पीएम मोदी ने 2014 से अब तक देश को एक नया विजन दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया में पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत टॉप फाइव इकोनॉमी में शामिल हुआ है और G20 का सफल आयोजन कर दुनिया को अपनी क्षमता दिखाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी जगह बिजली मिल रही है और केंद्र की सहायता से चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में आज उत्तर प्रदेश नंबर वन है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की उपलब्धियों और योगदान को लेकर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह विभिन्न कार्यक्रम चलेंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन से लेकर एक माह तक कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाई गई है। सात अक्टूबर को पीएम मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यक्रम होंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा पीएम मोदी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी और सरकार मिलकर सेवा केंद्र कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल का दिन 7 अक्टूबर 2026 को है। इस दिन भाजपा के सभी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर पीएम मोदी की योजनाएं बताएंगे।
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। गरीब बस्तियों में जाकर पीएम मोदी के किए गए काम की उपलब्धियां बताएंगे। यूपी की सभी विधानसभाओं की गरीब बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद थे।
जन सेवा ही प्रभु सेवा का मूल भाव : पंकज चौधरी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'सेवा संकल्प' अभियान पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संवैधानिक प्रमुख के रूप में 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होंगे। उसे लेकर हम लोग 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने वाले हैं। जन सेवा ही प्रभु सेवा का मूल भाव है, इसी भाव के साथ ये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार, राष्ट्र प्रथम, सुशासन की भावना और जो हमारा कार्य करने का तरीका है, सुशासन की गति बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लक्ष्य बनाकर पहुंचना, उस लक्ष्य को लेकर हम आगे जाने वाले हैं।
पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है, अगर आप देखें तो 2000 से लेकर 2014 तक गुजरात में बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने जो काम किया, चाहें वो बिजली हो, पानी हो, सड़क हो या निवेश हो, जनभागीदारी है, उन्होंने जो विकास के मानक तय किए वह आज देश के मानक बनते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार 2017 के बाद से प्रदेश की पहचान को बदलने का काम कर रही है। आज हमारे देश में सर्वाधिक एक्स्प्रेस-वे इसी प्रदेश में हैं।
इससे पहले शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा राज्य मुख्यालय में एक संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस दौरान मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


