गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज रेल सेक्शन पर अब यात्रा होगी आसान, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी राहत
गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज रेल सेक्शन पर अब यात्रा होगी आसान, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी राहत कैंट स्टेशन से उनौला तक डबलिंग काम जल्द होगा शुरू, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी राहत By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Publish…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज रेल सेक्शन पर अब यात्रा होगी आसान, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी राहत
कैंट स्टेशन से उनौला तक डबलिंग काम जल्द होगा शुरू, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी राहत
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 22, 2026 at 8:43 PM IST
गोरखपुर: कैंट पनियहवा-नरकटियागंज रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा हुआ है, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों की मांग आज भी बरकरार है, दिन में चार बार गोरखपुर कैंट स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनें आमतौर पर समय से चलती हैं, लेकिन देर रात्रि जाने वाली ट्रेने लेट लतीफी का शिकार अक्सर हो जाया करती है, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि इस दिशा में रेलवे काम कर रहा है और जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है.
नरकटियागंज से कैंट पहुंचने वाली ट्रेन से यात्रा कर 6:40 बजे गोरखपुर कैंट स्टेशन पहुंचे विनय पांडे और उनकी बिटिया जूही ने बताया कि शुक्रवार की रात ट्रेन संख्या 55047, 11 बजकर 57 मिनट पर थी, 12:03 पर वहां से निकली और नियत समय से शनिवार को गोरखपुर सुबह 6:20 बजे पहुंची है, फिर शाम को गोरखपुर नरकटियागंज ट्रेन पड़कर वह अपने घर के लिए रवाना हो जाएगी, उसने कहा कि ट्रेन हम लोगों के लिए वरदान है, क्योंकि गोरखपुर, आना हम लोगों की मजबूरी है, पटना जाने के बजाय हम लोग गोरखपुर जाना पसंद करते हैं.
कैंट स्टेशन से सुबह 7:10 बजे निकलने वाली ट्रेन संख्या 55096 पनियहवा नरकटियागंज, समय से स्टेशन पर लग चुकी थी, यात्री यात्रा करने के लिए उसमें बैठ चुके थे, हमने यात्रा करने वाले नूरुद्दीन अहमद से पूछा कि इस ट्रेन से यात्रा करने का आपका अनुभव क्या है, आप क्या सोचते हैं, नूरुद्दीन ने बताया कि हम गोरखपुर के हैं और मुझे पनियहवा होते हुए नरकटियागंज तक जाना है. यह ट्रेन बहुत अच्छी है, केंट से लोकल बनकर चलती है और समय से नरकटियागंज पहुंचा देती है. यह गरीब और मजदूरों के लिए बेहतर विकल्प है.
इसी ट्रेन से यात्रा कर रहे रियाज ने बताया कि, यह ट्रेन हम लोगों के लिए बहुत अच्छी है, सुबह केंट से चलती है और नरकटियागंज 10:30 बजे हमें पहुंचा देती है, वहां काम धाम निपटने के बाद हम लोग फिर समय से वापस गोरखपुर के लौट जाते हैं. ट्रेन में यात्रा कर रहे कुछ लोगों ने बताया, कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस ट्रेन पर ट्रेन संख्या नहीं लिखी होती है और ना ही गाड़ी का नाम लिखा होता है, इससे कई बार हम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, खास कर उस वक्त जब प्लेटफार्म पर कई ट्रेनें लगी रहती हैं .
रेलवे प्रशासन से उन लोगों ने मांग की की गाड़ियों पर कम से कम ट्रेन नंबर और ट्रेन का नाम जरुर लिखा जाए, ताकि यात्रियों को किसी से पूछने की जहमत न उठानी पड़े, खासकर उस वक्त जब यात्री के पास समय नहीं रहता है, ऐसे में गाड़ी का चयन करना कठिन हो जाता है. सौरभ नाम के यात्री ने बताया, यहां समय-समय पर खड़ी गाड़ियों का ही एलांउसमेंट होता है, जबकि आने वाली गाड़ियों का पता नहीं चल पाता है. टिकट लेने में यात्रियों को कैंट स्टेशन पर कोई खास परेशानी नहीं होती है.
शुक्रवार को, ट्रेन संख्या 55048 अपने तय समय से 6:20 बजे कैंट स्टेशन से नरकटियागंज के लिए रवाना हो गई, ट्रेन से जाने वाले यात्री काफी खुश थे, क्योंकि यह ट्रोन समय से चलती है कभी लेट नहीं होती. सबसे ज़्यादा समस्या कैंट स्टेशन से रात को चलने वाली ट्रेन संख्या 55047 में होती है, यह ट्रेन अपने तय समय से हमेशा डेड से 2 घंटे लेट चलती है, यात्री समय-समय पर देरी के चलते परेशान होते हैं. कुल मिलाकर अगर यात्रा सुगम तरीके से करनी है तो सुबह जाने वाली ट्रेन 55096 या 6:20PM पर जाने वाली ट्रेन संख्या 55048 सबसे मुफीद है.
इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया की केंट और पनियहवा का जो सेक्सन है वह सिंगल है, उसमें हम लोगों का प्रयास रहता है कि गाड़ियां समय से चलती रहें. उस क्षेत्र की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए डबिंलि़ग काम चल रहा है, बीते जून माह में उनौला से पिपराइच के बीच डबलिंग का कार्य पूर्ण हो चूका है. अब कैंट स्टेशन से उनौला तक की डबलिंग का काम हम करने जा रहे हैं, काम पूरा होने के बाद कैपेसिटी बढ़ेगी और ट्रेनों के समय का पालन बेहतर होगा, इससे हम और गाड़ियों को भी चला सकेंगे .
कैंट और उनौला के बीच एक बार फिर ब्लॉक लेने की तैयारी रेलवे कर रहा है. यह ब्लॉक 29 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक रहेगा, जिसमें दर्जन भर गाड़ियों के संचालन पर असर पड़ेगा. इस कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद मुख्य जनसंपर्क अधिकारी यह संभावना जता रहे हैं की आने वाले दिनों में लेट लतीफी का दौर खत्म हो जाएगा और हम नई ट्रेनें चलाने की स्थिति में होंगे.
ये भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें! 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि बढ़ी, जानें किन-किन रूटों पर मिलेगी राहत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर में मेगा ब्लॉक, 25 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित: कैंट-पनियहवा रेलखंड पर होगा काम, 30 अगस्त से 4 सितंबर तक दिखेगा असर - Gorakhpur News

रेल यात्री ध्यान दें! गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें हुई डायवर्ट, सफर से पहले देखें बदला हुआ शेड्यूल - gorakhpur train diversions check rerouted schedule dates

बाढ़ ने थामी ट्रेनों की गति, प्रयागराज रामबाग स्टेशन के पटरियों पर जलभराव से आठ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन - floods halt train movement eight trains short terminated due to waterlogging on the tracks at prayagraj rambag station


