होमपर्यटनप्रयागराज-उधना वाया गोविंदपुरी अब नियमित
पर्यटन

प्रयागराज-उधना वाया गोविंदपुरी अब नियमित

प्रयागराज-उधना वाया गोविंदपुरी अब नियमित एनसीआर ने प्रयागराज से उधना और गोविंदपुरी के बीच स्पेशल ट्रेन को 24 अगस्त से नियमित ट्रेन के रूप में चलाने का एलान किया है। यात्री बुधवार से रिजर्वेशन कर सकते हैं। ट्रेन हर सोमवार…

Hindustan के अनुसार19 अगस्त 2026 को 10:55 am बजे
प्रयागराज-उधना वाया गोविंदपुरी अब नियमित

सौजन्य से:- Hindustan

प्रयागराज-उधना वाया गोविंदपुरी अब नियमित

एनसीआर ने प्रयागराज से उधना और गोविंदपुरी के बीच स्पेशल ट्रेन को 24 अगस्त से नियमित ट्रेन के रूप में चलाने का एलान किया है। यात्री बुधवार से रिजर्वेशन कर सकते हैं। ट्रेन हर सोमवार प्रयागराज और हर मंगलवार उधना से चलती है, जिससे यात्रा में सुविधा बढ़ेगी।

एनसीआर ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर प्रयागराज से उधना वाया गोविंदपुरी चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 24 अगस्त से नियमित होकर चलेगी। इसमें सफर करने वाले यात्री बुधवार से रिजर्वेशन करा सकेंगे। एनसीआर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि 20437-20438 प्रयागराज-उधना-अमृत भारत एक्सप्रेस प्रयागराज से हर सोमवार 24 अगस्त से तो उधना से 25 अगस्त हर मंगलवार को चलेगी। 20437 उधना एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन से सोमवार 05:20 बजे चलकर गोविंदपुरी 07:55 बजे तो दूसरे दिन उधना 04:05 बजे पहुंचेगी। उधना से हर मंगलवार 06:45 बजे चलकर गोविंदपुरी 3:25 बजे आएगी तो प्रयागराज जंक्शन 07:30 बजे (बुधवार) पहुंचेगी।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें